फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Atal Tinkering Labs launched in 17 new government schools in Dharamnagari

Kurukshetra News: धर्मनगरी के 17 नए सरकारी स्कूलों में शुरू हुई अटल टिंकरिंग लैब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Atal Tinkering Labs launched in 17 new government schools in Dharamnagari
कुरुक्षेत्र। 17 सरकारी स्कूलों में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) के संचालन के लिए बुधवार से चार दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू हुआ।
विज्ञापन

उमरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में 18 एटीएल युक्त विद्यालयों के प्राचार्य, एटीएल प्रभारी विज्ञान शिक्षक और पीएम श्री विद्यालयों के प्राचार्य 18 जुलाई तक भाग लेंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य एटीएल, रोबोटिक्स और एस्ट्रोनॉमी लैब का प्रभावी संचालन कर विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान-तकनीक से जोड़ना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और पीएम श्री योजना के अनुरूप, यह विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच, नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, थ्री-डी प्रिंटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ेगा। जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने शिक्षकों से प्रशिक्षण ज्ञान को विद्यालय स्तर पर लागू कर विद्यार्थियों में नवाचार व अनुसंधान विकसित करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed