{"_id":"66624511ca2fb2197f0c1f36","slug":"arrival-of-celery-starts-in-ladwa-grain-market-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-119178-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: लाडवा अनाज मंडी में अजवाइन की आवक शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: लाडवा अनाज मंडी में अजवाइन की आवक शुरू
Fri, 07 Jun 2024 04:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
संजीव शर्मा
लाडवा। अनाज मंडी में अजवायन की आवक शुरू हो गई है। इस फसल को किसान मई व जून महीने के शुरुआत में अनाज मंडी मैं लेकर आते हैं। कुरुक्षेत्र, करनाल और यमुनानगर के किसान अजवायन का उत्पादन करते हैं। आसपास के जिलों की फसल को लाडवा अनाज मंडी में ही व्यापारियों की ओर से खरीद लिया जाता है, क्योंकि अनाज मंडी में ही अजवायन का व्यापार किया जाता है। अजवायन की साफ क्विंटल सफाई व गुणवत्ता के आधार पर ही 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल से लेकर 23 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक खरीद होती हैं।
किसान हैप्पी, कृपाल, सुखा, निखिल, हिमांशु ने बताया कि अजवायन की बिजाई जनवरी महीने में की जाती है और यह फसल लगभग साढ़े तीन महीने में पक कर तैयार हो जाती हैं। मई के महीने में अजवायन की कटाई कर लेते हैं और जून के महीने में मंडी में बिक्री के लिए आवक शुरु हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि इस फसल की निकासी तीन क्विंटल से लेकर छह क्विंटल तक प्रति एकड़ है। प्रगतिशील किसान हैप्पी व सुखा ने बताया कि परंपरागत फसलों की बजाए इसमें पानी की लागत कम होती हैं, जबकि कमाई दोगुनी हो जाती हैं। किसान कृपाल सिंह ने बताया कि अजवायन की फसल से 80 हजार से लेकर एक लाख रुपए तक प्रति एकड़ कमाई हो जाती हैं। अजवायन भी सलेहरी औषधि की तरह मटर के साथ ही बोई जाती हैं। इससे पहले इसी खेत से तीन महीने पहले लगभग 60 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मटर सब्जी को व्यापारियों द्वारा खेत से ही खरीद लिया गया था। इस प्रकार दोनों फसलों से डेढ़ लाख रुपए तक कमाई हो जाती हैं।
बॉक्स
जनवरी महीने में मटर के साथ होती है बुवाई
किसान दिसंबर से जनवरी महीने में मटर के साथ इसकी बुवाई करते है। 60 से 80 दिन में मटर की फसल बिकने के लिए तैयार हो जाती हैं। इसके बाद मई के आखिरी या जून के पहले हफ्ते में अजवायन भी बिकने के लिए तैयार हो जाती हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
औषधि के के तौर पर करती हैं काम
देसी अजवायन एक औषधि की तरह काम करती हैं और यह हर गृहणी की रसोई की शान है। उसको सब्जी बनाने में गरम मसाले के रूप में प्रयोग में लाया जाता है। इसका प्रयोग देसी वैद्य (डॉक्टरों) द्वारा दवाइयां बनाने में प्रयोग किया जाता और यह अनेक प्रकार की गंभीर बीमारियों को जड़ से खत्म करने में कारगर साबित हुई है। हर छोटे गांव व शहर में करियाना की दुकानों पर यह आसानी से मिल जाती हैं।