फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Apply for Integrated Teacher Education Program till 30th

Kurukshetra News: इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम में 30 तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Apply for Integrated Teacher Education Program till 30th
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूजी एंड इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में दाखिला प्रक्रिया 24 मई से आरंभ हो चुकी है। शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईटीआर) के इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) बीए-बीएड में 50 सीटें, बीएससी-बीएड में 50 सीटें और बीकॉम-बीएड में 50 सीटों में दाखिले के लिए इच्छुक विद्यार्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन



शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान की प्राचार्या प्रो. अनिता दुआ ने बताया कि चार-वर्षीय आईटीईपी प्रोग्राम एजुकेशन और अध्यापन के क्षेत्र में अपार संभावनाओं से भरा है। एनसीईटी ने इस नए प्रोग्राम के माध्यम से भविष्य के अध्यापक की ट्रेनिंग और कौशल विकास पर बल दिया है। विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा के बाद से उनकी रुचि अनुसार विषय पढ़ने के साथ-साथ अध्यापन के लिए कुशल बनने का अवसर देता है। इससे विद्यार्थी का एक वर्ष भी बचता है और एजुकेशन में पढ़ाई और ट्रेनिंग चारों वर्ष निरंतर मिलती है। चार वर्ष का प्रोग्राम पूरा करने पर विद्यार्थी को विषय अनुसार बीए-बीएड, बीएससी-बीएड अथवा बीकाम-बीएड की डिग्री मिलेगी। विद्यार्थी तीन वर्ष अपने तीन मुख्य विषयों के साथ-साथ एजुकेशन विषय भी मुख्य विषय के रूप में पढ़ेंगे।
विज्ञापन



प्रो. अनिता दुआ ने बताया कि इस प्रोग्राम में दाखिले के लिए एनटीए एनसीईटी (पात्रता परीक्षा) आयोजित करता है। इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर ट्रेनिंग में चार वर्षीय आईटीईपी प्रोग्राम के लिए विद्यार्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए आवेदक का एनटीए की ओर से आयोजित एनसेट (एनसीईटी) परीक्षा का प्रमाणपत्र अनिवार्य है। मेरिट का आधार एनसेट में आवेदक का स्कोर है। ऑनलाइन एडमिशन से संबंधित जानकारी के लिए विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट या आईयूएमएस पोर्टल से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed