{"_id":"66946cc97e5819f7000dcec7","slug":"apply-for-60-seats-of-ma-hindi-in-government-girls-college-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-120931-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: राजकीय कन्या महाविद्यालय में एमए हिंदी की 60 सीटें पर करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: राजकीय कन्या महाविद्यालय में एमए हिंदी की 60 सीटें पर करें आवेदन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले के राजकीय व निजी महाविद्यालयों में 12 जुलाई से स्नातकोत्तर की दाखिला प्रक्रिया के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसमें विद्यार्थी अपने पसंदीदा कोर्स व महाविद्यालय में आवेदन कर सकते हैं। यूजी कोर्स में दूसरी मेधा सूची की दाखिला प्रक्रिया के चलते महाविद्यालयों की ओर से पीजी कोर्स में दाखिले के लिए भी तैयारी पूरी कर ली गई है। काॅलेजों में पीजी में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में एमए हिंदी की 60 सीटों पर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और इतिहास की 60, एमकॉम की 60 और एमएससी गणित की 70 सीटों पर आवेदन किए जा रहे हैं, जिसमें विद्यार्थी अपने विषय के मुताबिक पीजी कोर्सेज में आवेदन कर सकते हैं। आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद में एमए फाइन आर्ट्स में 15, एमए इकोनॉमिक्स में 30, एमए हिंदी में 30, एमएससी कंप्यूटर साइंस में 30 एमकाम में 50 और एमएससी मैथेमेटिक्स में 50 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं डीएवी कॉलेज पिहोवा में एमए इंग्लिश में 40, एमएससी मैथेमेटिक्स में 50 और एमकॉम में भी 50 सीटें हैं। भगवान परशुराम कॉलेज में एमएससी मैथेमेटिक्स और एमकॉम मे 60-60 सीटों पर विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और दयानंद महिला महाविद्यालय में एमए इंग्लिश की 40 और एमकॉम की 60 सीटों पर विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ जिले के अन्य कॉलेजों में भी अलग-अलग पीजी कोर्सेज में आवेदन कर सकते हैं।
महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 12 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। इससे पहले महाविद्यालय की ओर से नौ से 11 जुलाई तक सीटों की संख्या व फीस की जानकारी अपलोड की है। अभ्यर्थी 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद 30 जुलाई को पहली मेधा सूची जारी होगी। पहली सूची में नाम आए विद्यार्थियों को दो अगस्त तक फीस जमा करने का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
17 को यूजी कोर्स में दाखिले के लिए फिर से खुलेगा पोर्टल : डॉ. नीरज
दाखिला समन्वयक डॉ. नीरज वशिष्ठ का कहना है कि यूजी के दाखिला प्रक्रिया के चलते पीजी कोर्सेज के दाखिलों के लिए महाविद्यालय की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियाें को दाखिला संबंधित जानकारी प्रदान कराने के लिए हेल्प डेस्क भी लगाए गए है। उन्होंने बताया कि यूजी कोर्स में दाखिले के लिए पहली और दूसरी मेधा सूची की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 16 जुलाई को पहली और दूसरी मेधा सूची के विद्यार्थियों का फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से दाखिला किया जाएगा और 17 जुलाई से दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें किसी कारणवश आवेदन न कर पाने वाले विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे।