फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anu, Anushka and Tejas Beniwal were awarded the best student award.

Kurukshetra News: अनु, अनुष्का और तेजस बेनीवाल को सर्वोत्तम छात्रा के पुरस्कार से नवाजा

Sat, 23 Mar 2024 05:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 23 Mar 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
Anu, Anushka and Tejas Beniwal were awarded the best student award.
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को दीक्षांत एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएवी मैनेजिंग कमेटी के प्रधान एवं कुलाधिपति पद्मश्री पूनम सूरी मुख्य अतिथि और उनकी धर्मपत्नी मणि सूरी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की संयोजिका डाॅ. उर्मिला पंघाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने सर्वश्रेष्ठ छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें सत्र 2020-21 में सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए अनु को, 2021-22 में अनुष्का गुप्ता को एवं 2022-23 में तेजस बेनीवाल को सर्वोत्तम छात्रा का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा आस्था को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तीनों वर्षों की 714 स्नातकोत्तर एवं स्नातक छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई।
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविकाओं में सूर्यांशी, वंशिका, स्नेहा, सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट नैनिका, रेनिका, तेजस बेनीवाल, सर्वश्रेष्ठ गायिकाएं प्रेरणा ठाकुरी, ईशा रानी, आरती, सर्वश्रेष्ठ वादिकाएं वृंदा, आशु, नेहा, सर्वश्रेष्ठ यज्ञकर्ता सोनू, सिमरन, हिमांशी शुक्ला को पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ ट्यूटोरियल प्रतिनिधि कला संकाय में आस्था, सूर्यांशी, अंजलि मेहरा, विज्ञान संकाय में पीयूषा, जसकरनप्रीत, तनु व वाणिज्य संकाय में सिमरन शर्मा, कनुप्रिया, अंजलि, सर्वश्रेष्ठ जैंडर चैंपियन साक्षी, हरमनप्रीत कौर, अमनदीप कौर को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूनम सूरी ने कहा कि दयानंद महिला महाविद्यालय परिवार कुरुक्षेत्र के साथ पूरे प्रदेश में स्त्री शिक्षा व आर्य समाज के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। डाॅ. राजेंद्र विद्यालंकार ने कहा कि 145 वर्षों से डीएवी संस्थाएं देश के युवा वर्ग को मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं। प्राचार्या डाॅ. उपासना आहूजा ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों में नैक की टीम ने महाविद्यालय का मूल्यांकन किया, जिसमें महाविद्यालय को ए ग्रेड प्राप्त हुआ। इसके अलावा महाविद्यालय की कई छात्राओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर मेधावी सूची में स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की ओर से नासदीयम् शोध जर्नल प्रकाशित किया जा रहा है। इस मौके पर उप-प्रधान दीनानाथ अरोड़ा और महासचिव डाॅ. अशोक कुमार भी मौजूद रहे। मंच संचालन अंजू चावला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed