{"_id":"69a1fabbc03cb663bc096d79","slug":"anti-narcotics-cell-nabs-accused-with-1-kg-493-grams-of-opium-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-150866-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एंटी नारकोटिक सेल ने एक किलो 493 ग्राम अफीम के साथ किया आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एंटी नारकोटिक सेल ने एक किलो 493 ग्राम अफीम के साथ किया आरोपी काबू
विज्ञापन
पिपली। पुलिस ने नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी अली मोहम्मद उर्फ छोटे वासी अंजनी बरेली को गिरफ्तार किया है। 22 जनवरी को एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी उप निरीक्षक सतविंद्र सिंह के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक पवन व प्रवीन की टीम एनएच-44 उमरी मोड़ के पास मौजूद थी।
गुप्त सूचना के आधार पर साकिर वासी अंजनी बरेली यूपी को पिपली बस अड्डे के पास पुल के नीचे से काबू किया। पुलिस टीम की ओर से राजपत्रित अधिकारी के सामने उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 493 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करके एंटी नारकोटिक सेल के सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जांच करते नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोपी गुरजीत वासी अदालती वाला पटियाला को भी गिरफ्तार कर लिया था। आगामी कार्रवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया।