फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anshul first in 100m race, Simran wins women's race

Kurukshetra News: 100 मीटर रेस में अंशुल प्रथम, महिलाओं की दौड़ में सिमरन जीती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Anshul first in 100m race, Simran wins women's race
शाहाबाद।  महिला दिवस पर अस्मिता खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेती बच्चियां। संवाद
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शाहाबाद के मारकंडेश्वर नेशनल ग्राउंड में महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ अंडर-13, अंडर-18 और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कराई गई। इसमें 100 मीटर अंडर-13 में अंशुल प्रथम, तामसा द्वितीय और भावना तृतीय रहीं। अंडर-18 में नेहा प्रथम, अंजली द्वितीय और फरीन तृतीय रहीं। 18 वर्ष से अधिक वर्ग में सिमरन प्रथम, हिमांशी द्वितीय और नेहा तृतीय रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संचालन में हॉकी खिलाड़ी हरजिंद्र कौर, कोच गुरबाज सिंह, लखविंद्र कौर, जसदीप सिंह, गुरनाम सिंह, गोपाल तंवर और अन्य खेल प्रशिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता युवा मामले और खेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में और माय भारत और भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में ''अस्मिता पहल'' के तहत कराई गई। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों और संस्थानों से बड़ी संख्या में बालिकाओं और महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेलों, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर रहीं। उन्होंने कहा कि खेल महिलाओं के आत्मविश्वास, अच्छे स्वास्थ्य और सशक्तीकरण का मजबूत माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed