फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Another accused of arms smuggling arrested

Kurukshetra News: असलहा तस्करी करने का एक और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Another accused of arms smuggling arrested
कुरुक्षेत्र। पिछले महीने देसी कट्टे और कारतूस के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस नितिन उर्फ दिल्ली वाला निवासी अंबाला कैंट समेत असलहा तस्करी करने दो आरोपियों को पकड़ चुकी है। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम 31 मार्च को लाडवा के रामकुंडी चौक के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने गुप्त सूचना पर ओपी जिंदल पार्क के पास खड़े गोल्डी निवासी झांसा को देसी कट्टा 315 बोर व एक कारतूस के साथ काबू किया था। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज कर आरोपी गोल्डी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी की निशानदेही पर सात अप्रैल को टीम को अवैध असलहा सप्लाई करने के आरोप में मनोज कुमार उर्फ शैंटी निवासी झबीरण सरसावा जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार किया था। अदालत के आदेश से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड लिया गया था। अब टीम ने इस मामले में असलहा सप्लाई करने के एक और आरोपी नितिन को गिरफ्तार किया, जिसे अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed