{"_id":"68409d73b700cca058040902","slug":"another-accused-arrested-in-ashok-murder-case-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-136743-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अशोक हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अशोक हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहाबाद। तंगौर गांव में तीन अप्रैल को नाली में गोबर डालने पर हुए विवाद के बाद अशोक राणा की हत्या करने के मामले में सीआईए दो की टीम ने एक और आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि विकास उर्फ विक्की ने शिकायत में कहा कि नरेंद्र राणा ने नाली में गोबर डालने पर उनके और उनके चाचा अशोक के साथ कहासुनी की थी। तीन अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे नरेंद्र ने विकास को ट्रैक्टर से रोककर डंडे से हमला किया। नरेंद्र के भाई रविंद्र उर्फ बच्ची और विजय ने तलवार व भाले से हमला किया। अशोक और मनजीत ने बचाव की कोशिश की थी लेकिन नरेंद्र ने भाले से अशोक की छाती पर वार कर दिया था जिससे उनकी मौत हो गई थी। मनजीत भी हमले में घायल हो गया था। थाना शाहाबाद पुलिस ने जांच के साथ-साथ सात अप्रैल को नरेंद्र राणा को गिरफ्तार किया गया था। वहीं बुधवार को टीम ने उक्त आरोपी को काबू कर लिया।
विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। थाना केयूके की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी अमनप्रीत सिंह उर्फ दीप हन्नी को गिरफ्तार किया है। फतुहपुर निवासी अंकुश ने 11 जनवरी 2024 को शिकायत दर्ज की थी कि वह विदेश जाना चाहता था। उसने अमनप्रीत और उसकी पत्नी से संपर्क किया, जिन्होंने यूरोप में नौकरी का वादा कर आठ लाख रुपये में सौदा तय किया। अंकुश ने एक लाख रुपये और कागजात दिए, फिर साढ़े छह लाख रुपये खाते में जमा किए। आरोपियों ने उसे आर्मेनिया का टूरिस्ट वीजा देकर भेजा, लेकिन वीजा रद्द होने पर आर्मेनिया सरकार ने डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाकर उसे भारत वापस भेज दिया था।
विज्ञापन
अवैध रूप से शराब बेचने का आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट पुलिस टीम ने अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में वशिष्ठ कॉलोनी मोहननगर निवासी सचिन से आठ बोतल शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।मंगलवार को टीम गोल बैंक चौक के मौजूद थी उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि सचिन 18 मंजिला मंदिर के अवैध रूप से शराब बेच रहा है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से आठ बोतलें बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे अदालत के निर्देश पर जमानत पर रिहा कर दिया गया। कृष्णा गेट थाना प्रभारी जगदीश टामक ने काह पुलिस अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सतर्कता बरत रही है।