फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Another accused arrested for theft by entering animal enclosure

Kurukshetra News: पशुओं के बाड़े में घुसकर चोरी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for theft by entering animal enclosure
शाहाबाद। पुलिस ने पशुओं के बाड़े में घुसकर चोरी करने के एक और आरोपी लखविन्द्र सिंह वासी नलवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दीपक कुमार वासी नलवी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 25 मार्च की रात के समय करीब 12.30 बजे जब वह अपनी छत पर सो रहा था। उसी समय घर के पास बने पशुओं के बाड़े में उसको एक व्यक्ति खड़ा हुआ दिखाई दिया। उसने मौका पर आरोपी को पकड़ लिया था तथा उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के हैड कांस्टेबल गजराज सिंह ने आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान लाडी वासी कुरुक्षेत्र के रूप में हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। 15 जून को उप निरीक्षक प्रदीप व हेड कांस्टेबल गजराज की टीम ने पशुओं के बाड़े में घुसकर चोरी करने के दूसरे आरोपी लखविन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed