फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Annual examinations of UG and PG of University from June 5th.

Kurukshetra News: कुवि के यूजी व पीजी की वार्षिक परीक्षाएं पांच जून से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Annual examinations of UG and PG of University from June 5th.
कुरुक्षेत्र। डॉ. हुकम सिंह।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संचालन शाखा द्वारा यूजी व पीजी की होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पांच जून से परीक्षाएं शुरू होंगी, जिसमें ऑफलाइन मोड़ में आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं में बीकॉम व बीसीए पार्ट वन व टू वार्षिक, एमए संस्कृत, एजूकेशन, राजनीति शास्त्र, इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, हिन्दी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, इतिहास, एआईएच, फिलोसफी, पंजाबी (प्रथम) वार्षिक, एमएससी मैथमेटिक्स (प्रथम व अंतिम वर्ष) वार्षिक सिस्टम, एमएससी जियोग्राफी व एमकॉम ( प्रथम) वार्षिक, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) पार्ट-वन व टू, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और हाॅस्पिटेलिटी मैनेजमेंट पार्ट वन व टू की परीक्षाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

बीए और बीएससी (जनरल) पार्ट टू वार्षिक प्रणाली की परीक्षाएं छह जून से और बीकॉम व बीसीए पार्ट टू, एमए संस्कृत, एजुकेशन, राजनीति शास्त्र, अंग्रेजी, इकोनॉमिक्स, हिंदी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, इतिहास, एआईएच, फिलोसफी, पंजाबी (अंतिम), एमएससी जियोग्राफी व एमकॉम की परीक्षाएं सात जून से शुरू होंगी तो वहीं शास्त्री पार्ट वन व टू, प्रभाकर, साहित्यचार्य पार्ट वन व टू, विषारद पार्ट वन व टू, ज्ञानी, डीपीएड पार्ट वन व टू, डिप्लोमा इन सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस की परीक्षाएं 10 जून तथा बीए व बीएससी पार्ट वन की परीक्षाएं जोकि 20 जून से शुरू होंगी।
विज्ञापन



डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दी गई : डॉ. हुकम सिंह
परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि ये परीक्षाएं पांच जून से आरंभ होंगी और ऑफलाइन मोड़ में कराई जाएंगी। इन परीक्षाओं में संबंधित केंद्रों व संस्थानों में ऑब्जर्वर व केंद्र अधीक्षक की नियुक्ति की जाएगी। डेटशीट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई जा चुकी है।

कुरुक्षेत्र। डॉ. हुकम सिंह।

कुरुक्षेत्र। डॉ. हुकम सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed