फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anil Gupta, head of the Ku-Teacher Association

अनिल गुप्ता बने केयू शिक्षक संघ के प्रधान

Sat, 01 Mar 2014 12:29 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sat, 01 Mar 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
Anil Gupta, head of the Ku-Teacher Association
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ के प्रधान का ताज अनिल गुप्ता के सिर सजा है। अनिल गुप्ता ने अपने निकटतम विरोधी डॉ. सुरेश कुमार को 45 मतों से मात देते हुए विजय हासिल की, जबकि उप प्रधान का परिणाम विवाद के चलते रोक लिया गया। इस पद के लिए डाले गए आठ वोटों को रद्द करने को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन


प्रत्याशी तो वोट रद्द नहीं करने पर जोर देते रहे, जबकि चुनाव अधिकारी देवेंदर सचदेवा इन वोट को रद्द करने पर अडे़ रहे। देर शाम फैसला लिया गया इस विवाद को सुलझाने के लिए मंगलवार को शिक्षक एकत्रित होंगे।
विज्ञापन


उप प्रधान की दौड़ में डॉ. विजेंदर सिंह बजार्ड, डॉ. जय किशन भारद्वाज और डॉ. नरेश वत्स के बीच मुकाबला था। आठ वोटों को लेकर परिणाम के समय विवाद हो गया। चुनाव अधिकारी देवेंदर सचदेवा ने बताया कि इन वोटों पर गलत फोल्ड करने को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार प्रत्याशी थे अध्यक्ष पद की दौड़ में
कुटा अध्यक्ष पद की दौड़ में चार प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे। इस पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने वालों में डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. प्रदीप चौहन व डॉ. एचके शर्मा शामिल थे और डॉ. अनिल गुप्ता ने सभी को शिकस्त देकर विजय हासिल की।


विरोधी प्रत्याशी बैठने से डॉ. अवनीश वर्मा बने सचिव

डॉ. अवनीश वर्मा कूटा सचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं। उनके विरोध में खडे़ डॉ. जसविंद्र कुमार बैठ गए और इस तरह डॉ. वर्मा सचिव निर्वाचित हो गए। इससे पहले सचिव पद के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे, लेकिन इनमें से आठ ने नाम वापस ले लिया था। सह-सचिव पद के लिए चुनाव मैदान में डटे डॉ. अजय जांगड़ा ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने विरोधी डॉ. धीरेंद्र कोशिक को 46 मतों से शिकस्त दी। डॉ. अजय जांगडा को 226 व डॉ. धीरेंद्र कोशिक 180 को वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed