फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   An attempt to appease the farmers through a thanksgiving rally

Kurukshetra News: धन्यवाद रैली से किसानों को साधने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
An attempt to appease the farmers through a thanksgiving rally
कुरुक्षेत्र। पिहोवा की अनाज मंडी में हुई धन्यवाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसान को साधने का प्रयास किया। उन्होंने रैली से किसान के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही प्रदेश में 24 फसलों को 100 फीसदी एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने की गारंटी दी। इसके अलावा युवाओं को दो लाख नौकरियां देने का ऐलान किया।
विज्ञापन

दरअसल, हरियाणा से सटी पंजाब सीमा के शंभु और खनोरी बॉर्डर पर पंजाब के किसान एमएसपी समेत अन्य मांगों के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलनरत है। इस आंदोलन में कुरुक्षेत्र से समर्थन और सहयोग मिल रहा है। इस आंदोलन को देखते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि अपने संकल्प पत्र को पूरा करते हुए उनकी सरकार ने किसान हित में तीन नए कानून बनाए हैं। पट्टेदार किसानों और भूमि मालिकों के बीच विश्वास बहाल किया है। पहले भू-मालिकों और काश्तकार किसानों के बीच में जमीन के कब्जे तथा मुआवजे को लेकर विवाद होते थे। अब हमने कृषि भूमि पट्टा एक्ट लागू करके इन विवादों को जड़ से खत्म कर दिया है। अब शामलात भूमि पर 20 वर्षों से काबिज पट्टेदारों को उस भूमि का मालिकाना हक दिया है। कहा कि विपक्ष के नेता कहते थे कि भाजपा सरकार एमएसपी को बंद करेगी, लेकिन भाजपा सरकार ने लगातार पिछले 10 वर्षों में एमएसपी को बढ़ाया है। किसानों के खातों में सीधे पैसा पहुंचाया है। पिछले 10 वर्षों में किसानों के खाते में एक लाख 25 करोड़ रुपये का लाभ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश कम होने के कारण सरकार ने 825 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में जमा कराई है। साथ ही अंग्रेजों जमाने से चले आ एक्ट के 133 करोड़ रुपये के किसानों के कर्ज को माफ करने का काम किया है।
दो लाख नौकरियां देंगे ः मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिना खर्ची व पर्ची के दो लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। हरियाणा प्रदेश में 24 हजार बच्चों को नियुक्ति देने के उपरांत उन्होंने सीएम पद की शपथ ली थी।
इसके अतिरिक्त एचकेआरएन के तहत कार्यरत एक लाख 20 हजार बच्चों की नौकरियां सुरक्षित करने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है जबकि विपक्ष के नेता एचकेआरएन को बंद करके उनकी नौकरियां छीनना चाहते थे।

हरियाणा 2035 तक बनेगा विकसित राज्य : सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का सपना दिखाया है, जिसे हम सब मिलकर जरूर पूरा करेंगे। हरियाणा पहले से ही विकास के मामले में अग्रिम राज्य है। उन्हें पूरा विश्वास है कि हरियाणा 2035 तक विकसित राज्य बनकर पूरे देश को राह दिखाएगा। उनका प्रयास है कि कृषि क्षेत्र में हम और आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed