फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Amit won the first prize and Manikya won the second prize in the open question forum

Kurukshetra News: खुला प्रश्न मंच में अमित ने प्रथम और माणिक्य ने जीता द्वितीय पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Amit won the first prize and Manikya won the second prize in the open question forum
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को भारतीय मूर्त धरोहर विषय पर एक खुला प्रश्न मंच श्रीकृष्ण संग्रहालय, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग, हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
श्रीकृष्ण संग्रहालय में आयोजित इस प्रश्न मंच में नगर के विभिन्न नागरिकों, संग्रहालय में आए दर्शकों, विद्यार्थियों तथा कुरुक्षेत्र गाइड ट्रेनिंग कोर्स के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में भारतीय स्मारकों, पुरातात्विक स्थलों, चित्रकला, वास्तुकला, शास्त्रीय नृत्यों तथा प्राकृतिक धरोहरों से संबंधित 50 से अधिक प्रश्न पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुरुक्षेत्र गाइड ट्रेनिंग कोर्स के प्रशिक्षु अमित शर्मा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान माणिक्य राणा (यमुनानगर) तथा तृतीय स्थान विनोद कुमार पचौली (पिहोवा) ने प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाणपत्र, अंगवस्त्र एवं प्रेरणास्पद साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही, सभी प्रतिभागियों को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा प्रकाशित भारतीय नववर्ष का टेबल कैलेंडर एवं पुरातत्व विभाग का साहित्य भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी यह सिद्ध करती है कि भारतीय नागरिक अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति सजग, जागरूक और समर्पित हैं।

यह जागरूकता हमारी सांस्कृतिक अस्मिता के संरक्षण में सहायक सिद्ध होगी। श्रीकृष्ण संग्रहालय का यह प्रयास सराहनीय है। प्रश्न मंच का सफल संचालन संग्रहालय के कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सिंह राणा द्वारा किया गया। उन्होंने प्रत्येक प्रश्न के उत्तरों की विवेचनात्मक व्याख्या प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed