{"_id":"6a4abbc4843957cb920089fb","slug":"ai-based-job-fair-at-ku-on-the-9th-today-is-the-last-day-to-apply-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-157332-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केयू में एआई आधारित रोजगार मेला 9 को, आवेदन का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केयू में एआई आधारित रोजगार मेला 9 को, आवेदन का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। यूआईईटी संस्थान केयू।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) में 9 जुलाई को एआई आधारित रोजगार मेला आयोजित होगा। केयू का यूआईईटी ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल गूगल जेमिनी और प्लेसकॉम के सहयोग से श्रीमद्भगवद्गीता सदन में इसे आयोजित करेगा। विश्वविद्यालय ने करीब 28 हजार विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों को संदेश भेजे हैं। अधिक भागीदारी के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि भी बढ़ाई गई है। इंजीनियरिंग के साथ स्नातक, स्नातकोत्तर, प्रोफेशनल और शोध पाठ्यक्रमों के सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। संयोजक सुनील ढींगरा ने एआई आधारित प्रोफाइल मिलान, स्मार्ट साक्षात्कार और डिजिटल जांच की व्यवस्था बताई। इससे अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार कंपनियों से बेहतर मिलान और भर्ती प्रक्रिया तेज होगी। देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण कर रही हैं। विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों से विद्यार्थियों को रोजगार और इंटर्नशिप के बेहतर अवसर मिलेंगे।
पंजीकरण की अंतिम तारीख बढ़ाई
यूआईईटी के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि हमने करीब 28 हजार छात्रों,पूर्व छात्रों को संदेश भेजे है। इसके लिए जो पहले पंजीकरण की अंतिम तारीख 4 जुलाई तय थी उसे बढ़ाकर अब 6 जुलाई निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन
पंजीकरण की अंतिम तारीख बढ़ाई
यूआईईटी के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि हमने करीब 28 हजार छात्रों,पूर्व छात्रों को संदेश भेजे है। इसके लिए जो पहले पंजीकरण की अंतिम तारीख 4 जुलाई तय थी उसे बढ़ाकर अब 6 जुलाई निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन