{"_id":"6609d37cb2e9e2054b0b1024","slug":"agents-across-the-state-will-express-their-anger-from-april-1-to-april-5-bimlesh-garg-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-115988-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक प्रदेश भर के आढ़ती जताएंगे रोष : बिमलेश गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक प्रदेश भर के आढ़ती जताएंगे रोष : बिमलेश गर्ग
विज्ञापन
लाडवा। सरकार की आढ़तियों के विरुद्ध नीति के विरोध में प्रदेश भर के आढ़ती मार्केट कमेटी कार्यालय के समक्ष एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल और धरना प्रदर्शन करेंगे। उक्त जानकारी अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बिमलेश गर्ग ने दी। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार किसानों की सरसों की फसल हैफेड द्वारा खरीद कर रही है और फसल की रकम सीधे किसानों के खातों में डाल रही हैं। आढ़ती और किसानों के वर्षों से मधुर संबंध रहे हैं। किसान अपनी सुविधा अनुसार कोई भी फसल उगाए, यह उसकी अपनी मर्जी है। परंतु वह सारी फसलें अनाज मंडी में लाकर आढ़तियों के माध्यम से बेचता है, जिस पर आढ़तियों को ढाई रुपए प्रति क्विंटल मूल्य राशि की कमीशन मिलता है लेकिन सरकार ने अब सरसों की फसल अपनी सरकारी एजेंसी के माध्यम से खरीदनी शुरू कर दी हैं और आढ़ती को कोई कमीशन नहीं मिल रहा है, जिससे आढ़तियों का कारोबार ही चौपट हो गया है।
उन्होंने कहा कि गेहूं के जब 2200 प्रति क्विंटल पर उन्हें 55 रुपये की आढ़त प्राप्त होती थी, लेकिन अब 45 रुपये 88 पैसे प्रति क्विंटल मूल्य राशि की दर से आढ़त दे रही है। इसके लिए कई अधिकारियों से गुहार भी लगाई जा चुकी है लेकिन कोई भी परिणाम नहीं निकला। इसलिए सरकार के फैसले के विरोध में प्रदेश भर के आढ़ती एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक मार्केट कमेटी कार्यालय के समीप सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक दो घंटे हर रोज सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेंगे।