फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   After the victory, the committee members expressed their gratitude and bowed their heads

Kurukshetra News: जीत के बाद कमेटी सदस्यों ने किया शुकराना, टेका माथा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
After the victory, the committee members expressed their gratitude and bowed their heads
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के नवनिर्वाचित सदस्य बीबी जसबीर कौर मसाना और हरमनप्रीत सिंह सलपानी अपनी जीत के बाद सोमवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में शीश नवाने पहुंचे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष नतमस्तक होकर उन्होंने परिजनों और समर्थकों समेत गुरु साहिब का शुकराना किया। सुबह पहले बीबी जसबीर कौर मसाना तो दोपहर बाद करीब दो बजे हरमनप्रीत सिंह गुरु साहिब का शुकराना करने पहुंचे। गुरुद्वारा साहिब में पहुंचने पर उनके समर्थकों एवं कर्मचारियों की ओर से उन्हें सिरोपा भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने के बाद बीबी जसबीर कौर और हरमनप्रीत सिंह ने संगत से भविष्य में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि गुरमत मर्यादा अनुसार प्रबंध चलाना उनकी प्राथमिकता होगी। गुरुद्वारा साहिबान का प्रबंध सुचारु ढंग से चलाने, कौम हित में काम करने और कर्मचारियों की भलाई के लिए काम किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों मैंबर साहिबान ने संगत से गुरु घर के प्रबंध संभालने में सहयोग की भी अपील की।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों सदस्य हरियाणा कमेटी के मुख्यालय पहुंचे, जहां मुख्य सचिव जसविंदर सिह दीनपुर, अतिरिक्त सचिव राजपाल सिंह दुनियामाजरा, सतपाल सिंह ढाचर, उप सचिव रूपिंदर सिंह और अमरिंदर सिंह समेत अन्य कर्मचारियों ने दोनों मैंबर साहिबान को सिरोपा भेंट कर अभिवादन किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीबी जसबीर कौर मसाना के साथ उनके पति सुखजिंदर सिंह मसाना, धर्म प्रचार कमेटी एसजीपीसी सदस्य तजिंदरपाल सिंह लाडवा, परमजीत सिंह दुनियामाजरा, प्रेम सिंह लाडवा, सतिंदरपाल सिंह, जरनैल सिंह बोढी, धीपू धवन चीमा रहे तो वहीं हरमनप्रीत सिंह के साथ सतनाम सिंह विर्क, सुखपाल सिंह भुट्टर, गुरमीत सिंह भुट्टर, मेवा सिंह सलपानी, जसदीप सिंह रंधावा, हरपिंदर सिंह विर्क, गुरतेज सिंह सेखो, कर्मजीत सिंह संधू, महिंदर सिंह, जसबीर सिंह वडै़च, जसवंत सिंह ग्रेटा समेत अन्य मौजूद रहे।

एक-दो दिन बाद नए प्रधान को लेकर उठाएंगे कदम : हरमनप्रीत
थानेसर वार्ड 15 से विजयी रहे हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि वे आजाद के तौर पर चुनाव जीते हैं। उनकी प्रधान और कार्यकारिणी बनाने के लिए अभी किसी भी ग्रुप से बातचीत नहीं हुई है और न ही उनसे अभी किसी ने संपर्क किया है। अगले एक-दो दिन में पूरे हालात को देखते हुए ही कदम उठाया जाएगा लेकिन यह तय है कि गुरुघरों के बेहतर संचालन के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed