फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Added fugitive lovers caught in Punjab

फरार प्रेमी जोड़ा पंजाब से पकड़ा

Thu, 15 May 2014 11:52 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 15 May 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव गंगहेड़ी में मौसेरा भाई ही अपनी बहन को लेकर फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने दोनों प्रेमी जोड़े को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


गांव गंगहेड़ी वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी लड़की पिहोवा कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। 13 मई को वह कॉलेज में जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई।

उन्होंने गांव मलिकपुर निवासी एक युवक पर उसे बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवक को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने बताया कि उस लड़की का अपने पंजाब निवासी नाबालिग मौसेरे भाई के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक के बयान के आधार पर लड़की के मौसेरे भाई के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली। लोकेशन पंजाब के तरनतारन की पाई गई।

पुलिस ने एक टीम तैयार कर तरनतारन के गुरुद्वारा में लड़की और उसके मौसेरे भाई की तलाश कर दोनों को वहां से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों को गुरुवार को अदालत में पेश कर दिया, जहां लड़की के बयान लिए, जिसमें उसने उक्त लड़के से शादी की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे डीएसपी पिहोवा गौरखपाल राणा ने बताया कि पुलिस ने गंगेहड़ी निवासी लडकी के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था, जिसकी जांच का जिम्मा एसआई ईश्वर सिंह को सौंपा था।

लड़की के पिता ने जिस युवक पर आरोप लगाया था, वह बेकसूर निकला। लड़की को ले जाने वाला 18 वर्षीय युवक लड़की का मौसेरा भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed