{"_id":"63d96db76f159f77a20d6937","slug":"adc-administers-oath-of-vague-secrecy-to-zip-president-and-vice-president-kurukshetra-news-knl1346486158-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एडीसी ने जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को दिलाई गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एडीसी ने जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को दिलाई गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।पंचायत भवन में जिला परिषद की अध्यक्षा कंवलजीत कौर को शपथ दिलाते अतिरिक्त उपायुक्त ?
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। पंचायत भवन में जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिला परिषद की अध्यक्ष कंवलजीत कौर और उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी को गोपनीयता और संविधान के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
अध्यक्ष कंवलजीत कौर ने कहा कि जिला परिषद के सभी कार्यों से संबंधित जल्द ही अधिकारियों की एक बैठक बुलाकर विकास कार्यों को शुरू किया जाएगा। हमारा उद्देश्य बिना भेदभाव के प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करना और जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को अपनाकर नीतियों और योजनाओं को अमलीजामा पहनाना है।
वहीं उपाध्यक्ष डीपी चौधरी ने कहा कि जिप के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों का विकास किया जाएगा। सभी जिप सदस्य ग्रामवासियों को साथ लेकर गांव के विकास को तेजी के साथ आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
समारोह में पहुंचे विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाते हुए विकास कार्यों पर फोकस रखे हुए है। सभी नवनिर्वाचित सदस्य, सरपंच व पंच ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ गांव का विकास कार्य करें। जब मिलकर कार्य किया जाएगा तो निश्चित ही कुरुक्षेत्र का प्रत्येक गांव विकसित होगा। हर विधानसभा क्षेत्र में करीब साढ़े छह करोड़ रुपये विकास के लिए आए हैं, जिससे पंचायतों के विकास कार्य होंगे। इस मौके पर हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, भाजपा नेता साहिल सुधा, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी, जयसिंह पाल सहित अन्य मौजूद रहे।
जजपा सदस्यों ने बनाई दूरी
कार्यक्रम में जजपा विधायक सहित कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाए रखी वहीं कार्यक्रम में पहली जिप सदस्य रहीं पूर्व सांसद कैलाशो सैनी भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जिप सदस्यों को प्रदान की गई।