फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of fraud worth lakhs arrested

Kurukshetra News: लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud worth lakhs arrested
पिहोवा। विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दीपक अरोड़ा निवासी विकास नगर करनाल के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में अंग्रेज सिंह वासी पिहोवा ने बताया था कि अगस्त 2022 में वह विक्रम सिंह से मिला जो विदेश भेजने का काम करता है। विक्रम ने उसे विदेश भेजने का लालच दिया। जिसके लिए आरोपी के साथ 10 लाख रुपये में बात तय हो गई। अक्तूबर 2023 को करीब साढ़े सात लाख रुपये व पासपोर्ट सहित अन्य कागजात आरोपी को दे दिए। जिसके बदले में आरोपी ने दुबई की टिकटें दी। दुबई जाने के बाद आरोपी के साथी ने भूखा प्यासा रखकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह डरा-धमका कर रुपयों की मांग करने लगा, जिसके बाद घर वालों ने ढाई लाख रुपये और दे दिए। दुबई में एक व्यक्ति ने उसके नाम से बैंक अकाउंट खुलवाकर दुबई में लोन ले लिया। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की, जिसके बाद आरोपी विक्रम सिंह निवासी नकोदर जिला जालंधर को तफ्तीश में शामिल कर अग्रिम जमानत पर छोड़ दिया व आरोपी दीपक अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed