फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of fraud of seven lakhs from the son of former ZIP member arrested, on remand

Kurukshetra News: पूर्व जिप सदस्य के बेटे से सात लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud of seven lakhs from the son of former ZIP member arrested, on remand
कुरुक्षेत्र। पूर्व जिप सदस्य के बेटे से क्रिप्टो करेंसी में पैसा लगाकर सात लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चार महीने बाद रकम दोगुनी करने का वादा किया था। आरोपी रणधीर सिंह निवासी छलौंदी को अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना झांसा में दर्ज शिकायत में पूर्व जिप सदस्य के बेटे हर्ष माजरी निवासी झांसा ने बताया था कि नवंबर 2021 में उसकी मुलाकात रणधीर सिंह और गौरी शंकर निवासी भूना जिला कैथल से हुई थी। आरोपियों ने उसे क्रिप्टो करेंसी की स्कीम में पैसा लगाकर 100 दिन में सारा पैसा पूरा करने की बात कही थी। साथ ही चार महीने बाद जमा की रकम को दोगुना करने का आश्वासन दिया था। उनकी बातों में आकर उसने अलग-अलग तारीख में तीन लाख रुपये गूगल-पे, फोन-पे, पेटीएम के माध्यम से आरोपियों के खाते में डाले थे। दोबारा फिर उसने आरोपियों के कहने पर चार लाख रुपये नकद दिए थे। उसने अपनी जान-पहचान के काफी लोगों के पैसे भी उनकी कंपनी में लगवा दिए थे। आरोपियों ने निवेश राशि में से करीब 25 हजार रुपये लौटाए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी रणधीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थाना झांसा प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed