{"_id":"694070aa2f41490bd10e6c82","slug":"a-young-man-died-in-a-collision-between-two-bikes-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-146985-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की माैत
Tue, 16 Dec 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पिपली ब्लैक स्पॉट के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साला घायल हो गया। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने उसकी बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान करनाल जिले के बाल पबाना गांव के रहने वाले 32 वर्षीय विकास के रूप में हुई है, जो वर्तमान में पिपली के अटल नगर में रह रहा था। विकास एक निजी कंपनी में कार्यरत था और वह अपने पीछे पत्नी नीतू व चार बच्चों को छोड़ गया है।
करनाल जिले के बंदराला गांव के रहने वाले घायल राहुल ने थाना सदर थानेसर पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी बहन नीतू से मिलने उनके घर आया हुआ था। शाम के समय उसका जीजा विकास उसे बस में बैठाने के लिए बुलेट बाइक पर पिपली चौक छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
जब दोनों लाडवा रोड पर एक्सिस बैंक के पास पहुंचे, तभी एक गली से तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क पर आ गई और दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान विकास उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर गया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
राहुल को भी मामूली चोटें लगीं। राहुल ने एंबुलेंस की मदद से विकास को शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।