{"_id":"693095fecbdd9d6a670ffe5b","slug":"a-woman-arrived-at-the-canal-with-her-one-year-old-son-at-night-under-suspicious-circumstances-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-146397-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: संदिग्ध परिस्थति में रात को एक साल के बेटे के साथ नहर पर पहुंच गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: संदिग्ध परिस्थति में रात को एक साल के बेटे के साथ नहर पर पहुंच गई महिला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पूंडरी की रहने वाली एक महिला एक साल के बच्चे के साथ संदिग्ध परिस्थिति में ज्योतिसर नहर पर पहुंच गई। गत रात करीब 10 बजे नहर पर पहुंची महिला को किसी ने देखकर गोताखोर प्रगट सिंह को सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर महिला को समझाया और सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची।
महिला ने बताया कि दो दिन पहले वह गीता महोत्सव में आई थी। यहां से वह लाडवा में अपनी बहन के घर चली गई। वहां से ससुराल जाने के लिए वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के थर्ड गेट तक पहुंच गई, जहां बस में ज्यादा भीड़ के चलते वह सवार नहीं हो पाई। उन्होंने पति को फोन किया तो उन्होंने गुस्सा किया और लेने आने से इन्कार कर दिया। इसी पर कहासुनी हो गई और वह आवेश में आकर नहर पर पहुंच गई।
प्रगट सिंह के मुताबिक एक ऑटो मैकेनिक ने महिला को देख लिया और उसकी बातचीत भी सुन ली थी। पता चलते ही वह मौके पर पहुंचे और महिला को समझाकर शांत किया। चौकी इंचार्ज संदीप कुमार का कहना है कि रात को ही परिजन पहुंच गए थे। इस संबंध में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।