फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A person's body was recovered from Bhakra Canal

Kurukshetra News: भाखड़ा नहर से व्यक्ति का शव हुआ बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
A person's body was recovered from Bhakra Canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ईस्माइलाबाद। भाखड़ा नहर से व्यक्ति का शव बरामद हुआ। गोताखोर प्रगट सिंह ने नहर से शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करवाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान गांव शेरगढ़ के रहने वाले जस्सा सिंह के रूप में हुई है।
गोताखोर प्रगट सिंह के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे मारकंडा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं ने उनको सूचना दी कि भाखड़ा नहर में किसी व्यक्ति का शव बह रहा है। सूचना के बाद वे अपनी टीम के साथ सलपानी गांव के पास पहुंचे तथा शव को नहर से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को सूचना मिली कि रोहटी पुल के पास बाइक और किसी व्यक्ति के कपड़े पड़े हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को कब्जे में लेकर उसके नंबर को ट्रेस किया। नंबर से पता चला कि बाइक उक्त मृतक की है, जिसकी गांव के सरपंच ने पहचान की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही व्यक्ति की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed