फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A Maha Kumbh of cultural heritage of 28 states and eight union territories will be held in Dharamnagari

Kurukshetra News: धर्मनगरी में लगेगा 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों की सांस्कृतिक विरासत का महाकुंभ

Sun, 20 Jul 2025 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 20 Jul 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
A Maha Kumbh of cultural heritage of 28 states and eight union territories will be held in Dharamnagari
कुरुक्षेत्र। 23 से 27 जुलाई तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों की सांस्कृतिक विरासत देखने को मिलेगी। इस सांसस्कृतिक महाकुंभ की तैयारियाें के लिए कमेटियों का गठन कर दिया गया है और अलग-अलग नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विकास विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत प्रबंधों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम मेंं विभिन्न प्रदेशों से आने वाले 900 युवाओं को ठहरने, यातायात, खाने की व्यवस्था,बिजली, शौचालय, साफ सफाई, मंच व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं के साथ-साथ अन्य प्रबंधों पर बारीकी से स्थानीय अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की फीडबैक ली और प्रबंधों को और बेहतर बनाने के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का सुबह 11 बजे उद्घाटन होगा और इस दौरान विभिन्न प्रदेशों से आए युवाओं के द्वारा मार्च पास्ट निकाला जाएगा। इसी दिन तीन बजे से लेकर 4:30 बजे तक विषय विशेषज्ञ युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे और 5:30 बजे से लेकर 8:30 विभिन्न प्रदेशों से आए युवा अपने-अपने प्रदेश के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई को सुबह छह बजे से लेकर सात बजे तक योगा सैशन होगा, 10 बजे से लेकर 11:30 बजे तक पर्यावरण और 11:30 बजे से लेकर एक बजे तक पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों पर मंथन किया जाएगा। इसके उपरांत तीन बजे से लेकर 4:30 बजे तक विभिन्न प्रदेश अपने-अपने प्रदेशों के प्रमुख गतिविधियों और पर्यटन स्थलों की पीपीटी प्रस्तुत करेंगे तथा सायं के समय 5:30 बजे से लेकर 8:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जुलाई को सुबह के समय योगा और स्किल डेवलपमेंट पर चर्चा की जाएगी और सायं तीन बजे से लेकर आठ बजे तक समापन समारोह का आयोजन होगा, 26 जुलाई को विभिन्न प्रदेशों से आए विद्यार्थी कुरुक्षेत्र के पर्यटन और तीर्थ स्थलों का भ्रमण करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed