{"_id":"59dbc1274f1c1b70548b6857","slug":"81507574055-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुआ कोई समाधान, आज जिला सचिवालय में गरजेंगे केयू मैस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हुआ कोई समाधान, आज जिला सचिवालय में गरजेंगे केयू मैस कर्मी
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज जिला सचिवालय में गरजेंगे केयू मैस कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी मेस वर्कर यूनियन का प्रदर्शन यूनिवर्सिटी मार्केट के सामने 22वें दिन सोमवार को भी जारी रहा, जिस दौरान उन्होंने जमकर रोष व्यक्त किया। कर्मियों को शनिवार को केयू प्रशासन ने सोमवार तक कोई समाधान कर दिए जाने का आश्वासन दिया था। इसके चलते ही दिन भर मेस कर्मी केयू प्रशासन की ओर से मिलने वाले समाधान की बाट जोहते रहे, लेकिन जब प्रशासन ने कोई संभाल नहीं ली तो कर्मियों में रोष ओर भी बढ़ गया और अब मंगलवार को जुलूस निकालते हुए जिला सचिवालय पहुंचेंगे, जहां सीएम के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। धरने की अध्यक्षता करते हुए यूनियन प्रधान राम प्रकाश व महासचिव सुभाष पारचा ने कहा कि प्रशासन उनकी मांगों को लेकर अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। यही कारण है कि आज तक लेबर कोर्ट की ओर से आए फैसले को लागू नहीं किया जा सका। यहीं नहीं इस माह के 9 दिन बीत जाने पर भी आज तक पिछले माह की तनख्वाह नहीं जारी की गई, जिससे कर्मचारियों के समक्ष बड़ी परेशानी खड़ी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जब तक केयू प्रशासन उनकी मांगें पूरी नहीं करेगा, उनका यह रोष जारी रहेगा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष उमाशंकर, जन संघर्ष मंच से उषा देवी, सुशील, रोबी, कृष्णचन्द, भूवनचन्द, रामसागर, आनंद सिंह, ललन सिंह ने भी संबोधित किया।