{"_id":"6aecec5c659b68769909b0d7","slug":"accused-of-supplying-narcotics-arrested-16-cases-registered-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-163765-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार, 16 मामले दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार, 16 मामले दर्ज
विज्ञापन
लाडवा। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी सतीश उर्फ गल्लू वासी लाडवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 9 जुलाई को अपराध अन्वेषण शाखा-लाडवा टीम अपराध तलाश के संबंध में संभालखा रोड संत निश्चल स्कूल के पास मौजूद थी।
पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कमल वासी विकास नगर लाडवा हाल वासी नजदीक बाल कुंज मंदिर को संत निश्चल स्कूल के सामने गली से काबू किया था। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 20 ग्राम हेरोईन/स्मैक बरामद हुई थी।
आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। चार नवंबर को अपराध अन्वेषण शाखा-एक प्रभारी की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, ट्रांसफार्मर चोरी, घरों से चोरी और जुआ अधिनियम के तहत 16 मामले दर्ज हैं।