Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demand for jewellery rises during the festive season despite inflation

Kurukshetra News: महंगाई के बावजूद त्योहारी सीजन में बढ़ी ज्वैलरी की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Demand for jewellery rises during the festive season despite inflation
कुरुक्षेत्र। धनतेरस से पहले ज्वैलरी की खरीददारी करते ग्राहक। संवाद
कुरुक्षेत्र। महंगाई और सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी के बावजूद त्योहारी सीजन में ज्वैलरी कारोबार रफ्तार पकड़ने लगा है। पिछले दो दिनों से सराफा बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार धनतेरस और दीपावली पर पिछले साल के मुकाबले बेहतर कारोबार होगा।
विज्ञापन

ज्वैलर्स अरूण गोयल के अनुसार त्योहारों पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। इसी के चलते कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद लोग खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि सोने के भाव अधिक होने के कारण इस बार ग्राहकों का रुझान चांदी के आभूषणों की ओर ज्यादा है। चांदी की पायल, बिछुए, चेन, सिक्के और सजावटी आभूषणों की मांग बढ़ रही है। वहीं, सोने के आभूषण खरीदने वाले ग्राहक हल्के वजन के डिजाइन पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


चांदी की तेजी भी नहीं कर रही उत्साह कम
कारोबारियों का कहना है कि पिछले दो दिनों में सोने-चांदी के भाव में करीब 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद बाजार में खरीदारी का उत्साह बना हुआ है। महंगे सोने के कारण आम ग्राहक चांदी को विकल्प के रूप में अपना रहे हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस और दीपावली नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या और बिक्री दोनों बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले साल से बेहतर कारोबार की उम्मीद : अरुण गोयल

मुख्य बाजार में अग्रवाल ज्वेलर्स के संचालक अरुण गोयल के मुताबिक, इस बार ग्राहकों का रुझान सकारात्मक है। त्योहारी सीजन में लोग अपने बजट के अनुसार सोने और चांदी के आभूषण खरीद रहे हैं। पिछले दो दिनों से बाजार में खरीदारी बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस और दीपावली के आसपास बिक्री में तेजी आएगी और इस बार पिछले साल के मुकाबले बेहतर कारोबार हो सकेगा। सोना-चांदी के भाव में तेजी के बावजूद इसकी मांग बनी हुई है। सोने के आभूषणों में हल्के वजन के डिजाइन ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। वीरवार को चांदी का भाव एक लाख 95 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया तो वहीं सोने का भाव एक लाख 85 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंचा, इसके बावजूद ग्राहकों में उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed