फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कई जगहों से टूटे सरस्वती नदी के तटबंध

कई जगहों से टूटे सरस्वती नदी के तटबंध

Sat, 01 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
कई जगहों से टूटे सरस्वती नदी के तटबंध
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र-बाबैन।
बरसाती नदी के तटबंध गांव गुहण के पास टूट गए। इससे सैकड़ों एकड़ फसलें पानी में डूब गई। नदी के तटबंध टूटने की सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए और उन्होंने टूटे तटबंधों का मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। बीडीपीओ बाबैन अंग्रेज सिंह मोर, नायब तहसीलदार बाबैन साहब सिंह, बाबैन के थाना प्रभारी दलीप सिंह, पंचायत अधिकारी सुखदेव सिंह, ग्राम सचिव संजीव सैनी, बाबैन-गुहन के सरपंच विश्वजीत बिंदल के अलावा गांव गुहण के लोग लगातार स्थिति पर नजर रख रहे है। वहीं किसानों ने कहा कि सरकार उनके गांव की स्पेशल गिरदावरी करवा कर मुआवजा देने का काम करें, ताकि वे दोबारा से अपने खेतों में धान की रोपाई कर सके।

किसानों का कहना है कि यदि दो दिन और पानी नहीं रुका तो किसानों द्वारा लगाई धान व चारे की फसल पूरी तरह नष्ट हो जाएगी। गांव गुहण के किसान अंग्रेज सिंह, नसीब सिंह, कृष्ण लाल, मदन लाल, रणबीर सिंह, मंदीप सिंह व करनैल सिंह सहित अनेक किसानों को कहना है कि नदी के पानी के कारण उनकी सैकड़ों एकड़ धान व चारे की फसल बिलकुल खराब हो गई है, जिससे अब उनके पशुओं के लिए भी चारे की समस्या पैदा हो जाएगी। वहीं बीडीपीओ अंग्रेज सिंह मोर का कहना है कि प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि बरसाती नदी में पानी के बहाव को कम करवाया जा रहा है और स्थिति ठीक करने के लिए सभी संभव कदम उठाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed