{"_id":"59402caa4f1c1ba30a8b469b","slug":"61497377962-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिरोमणि अकाली दल की प्रदेश स्तरीय बैठक 15 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिरोमणि अकाली दल की प्रदेश स्तरीय बैठक 15 को
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। शिरोमणि अकाली दल की नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए प्रदेश स्तरीय बैठक 15 जून को गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में होगी। एसजीपीसी मेंबर एवं शिअद के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सौथा ने बताया कि बैठक में राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ अकाली नेता बलविंदर सिंह भूदंड़ मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान सभी जिलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिनसे हरियाणा के पदाधिकारी चुनने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से पदाधिकारियों के चयन और संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव भी मांगे जाएंगे। बताया कि पहले यह बैठक 12 जून को होनी थी, लेकिन किसी कारणवश इसे बदल कर 15 जून कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शिरोमणि अकाली दल की कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कार्यकारिणी भंग करते हुए पदाधिकारियों के चयन को लेकर विचार विमर्श करने के लिए मंथन भी किया। अब कार्यकारिणी को गठित करने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।