{"_id":"5a1323e24f1c1bd1408b7e4f","slug":"51511203810-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर पहुंचे जगमोहन का किया जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर पहुंचे जगमोहन का किया जोरदार स्वागत
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉडी बिल्डिंग में गोल्ड जीतकर पहुंचे जगमोहन का किया जोरदार स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
60 किलोग्राम वर्गीय अंतर विश्वविद्यालय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में इस्माईलाबाद के जगमोहन द्वारा गोल्ड़ मेडल जीतने के बाद यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। टाइगर फिटनेस जिम के संचालकों ने जगमोहन को सम्मानित किया। जिम के मालिक चरनजीत और गगनदीप ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में अंबाला, पिहोवा, कैथल, मुलाना, यमुनानगर सहित 80 कॉलेजों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जगमोहन ने प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने बताया कि जगमोहन को ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। यह प्रतियोगिता दिसंबर में चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। उन्होंने जगमोहन से आह्वान किया कि वे इसी तरह हर मुकाम को हासिल कर गांव, जिले व राज्य का नाम रोशन करें।