{"_id":"6691d74ca609bae1d9099864","slug":"48-out-of-56-problems-were-resolved-in-the-camp-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-120842-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 56 में से 48 समस्याओं का समाधान शिविर में हुआ निपटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 56 में से 48 समस्याओं का समाधान शिविर में हुआ निपटान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में लोगों की समस्या सुनते नगराधीश डाॅ. रमन गुप्ता।
कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर के माध्यम से लोगों की समस्या का समाधान हो रहा है। शुक्रवार को समाधान शिविर में 70 फीसदी शिकायतें परिवार पहचान पत्र से संबंधित पहुंची थी। इस शिविर में 56 लोगों ने परिवार पहचान पत्र ठीक करवाने के लिए अपना आवेदन दिया और इनमें से 48 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इतना ही नहीं परिवार पहचान पत्र के ठीक होने से नागरिकों को तुरंत ही अन्य योजनाओं का लाभ भी मिलना शुरू हो गया है।
उक्त जानकारी नगराधीश डाॅ. रमन गुप्ता ने दी। नगराधीश गुप्ता ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने को लेकर ही सबसे ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे। इन सभी त्रुटियों को ठीक कर दिया गया है और इन त्रुटियों के ठीक होने से प्रार्थियों को पेंशन, बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा।
यह समाधान शिविर निश्चित ही लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इन शिविरों का फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में पुलिस विभाग से संबंधित दो शिकायतें, प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित एक शिकायत, बिजली विभाग से संबंधित तीन शिकायतें तथा अन्य विभागों से संबंधित 16 शिकायतें प्राप्त हुई। इन सभी शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से विचार-विमर्श किया गया और निर्देश दिए गए है कि इन शिकायतों का शीघ्र अति शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि लोगों को समय रहते न्याय मिल सके।
विज्ञापन
बुजुर्ग को मिला पेंशन का तोहफा
थेह गांव निवासी कुलदीप कौर पेंशन संबंधी समस्या को लेकर समाधान शिविर में पहुंची थी, उन्होंने बताया कि उनकी उम्र 63 साल की हो गई है, लेकिन अभी तक पेंशन नहीं बनी हैं। इस विषय को नगराधीश डाॅ. रमन गुप्ता ने गंभीरता से लिया और प्रार्थी के दस्तावेजों को चेक किया और मौके पर प्रार्थी कुलदीप कौर की पेंशन शुरू करवा दी।
पल भर में बना राशन कार्ड
अजमेरो देवी की समस्या का समाधान शिविर में पल भर में हो गया। जोशियान मोहल्ला में रहने वाली अजमेरो देवी पिछले छह महीनों से राशन कार्ड न बनने से परेशान थी। राशन कार्ड बनते ही अब उनकी विधवा पेंशन भी शुरू हो जाएगी। राशन कार्ड बनते ही उन्होंने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।