{"_id":"672005b9cb5753e2f0028154","slug":"42-year-old-woman-dies-due-to-collision-with-bolero-on-gt-road-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-126210-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जीटी रोड पर बोलेरो की टक्कर से 42 वर्षीय महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जीटी रोड पर बोलेरो की टक्कर से 42 वर्षीय महिला की मौत
विज्ञापन
शाहाबाद/ पिपली। जीटी रोड पर मसाना गांव के कट के पास सरकारी गाड़ी की टक्कर लगने से 52 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दूधला गांव की रहने वाली पलविंद्रो देवी कुरुक्षेत्र से दवा लेकर वापस घर जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। उधर, डोल्ला माजरा के निकट वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई।
थाना सदर में दर्ज शिकायत में रविंद्र कुमार निवासी दूधला ने बताया कि वह पीएचसी डीग में एचकेआरएन के तहत बतौर सफाई कर्मी लगा हुआ है। सुबह करीब 10 बजे उसकी मां पलविंद्रो देवी गांव से दवा लेने के लिए कुरुक्षेत्र आई थी। दवा लेकर दोपहर करीब डेढ़ बजे जीटी रोड पर मसाना गांव के कट के पास सड़क पार करने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी। उसी समय पिपली की तरफ से आई बोलेरो ने उसकी मां को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मां सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस गाड़ी के नगर पालिका लिखा हुआ था। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना डायल-112 को दी। इस दौरान उसकी मां मौत हाे गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
उधर, जीआरपी थाना कुरुक्षेत्र में तैनात एसआई कमल कुमार ने बताया कि डल्ला माजरा के पास जीआरपी को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। प्राथमिक जांच के मुताबिक व्यक्ति की मौत वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से हुई, जिसकी उम्र करीब 42 साल लग रही है। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। सिर और मुंह बुरी तरफ से खराब हो चुका है। मौके पर मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसलिए शव को 72 घंटे के लिए शवगृह में रख दिया।