फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   42-year-old man missing from Ajrana Kalan under suspicious circumstances

Kurukshetra News: अजराना कलां से 42 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
42-year-old man missing from Ajrana Kalan under suspicious circumstances
झांसा। अजराना कलां गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति लापता हो गया। आठ महीने से उसका कोई सुराग नहीं लगा पाया है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। स्याणा सैदां का रहने वाला 42 वर्षीय शमशेर अजराना कलां गांव में एक परिवार के पास नौकरी करता था।
विज्ञापन

थाना झांसा में दर्ज शिकायत में संजू निवासी स्याणा सैदां ने बताया कि उसके भाई शमशेर को गांव के ही एक व्यक्ति ने डेरा अजराना कलां में किसी के पास खेतीबाड़ी के काम के लिए नौकरी पर भेजा था। करीब 10 साल से उसका भाई उन लोगों के पास नौकरी ही कर रहा था। अक्सर उनकी शमशेर से फोन पर बातचीत होती रहती थी। बीच-बीच में उसका भाई घर भी आता-जाता रहता था, मगर पिछले करीब आठ माह से उनकी शमशेर से कोई बातचीत नहीं हुई है। इस दौरान उसका भाई एक बार भी घर नहीं आया। वहीं उस परिवार के लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि 14 जनवरी से शमशेर उनको बिना बताए ही कहीं चला गया है। उसके बाद से वह नहीं लौटा है। उनको किसी अनहोनी का डर सता रहा है। वहीं इस बारे में उस परिवार ने उनको कोई जानकारी नहीं दी है। शिकायत पर पुलिस ने शमशेर की गुमशुदगी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed