फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रत्नावली महोत्सव - 31 विधाओं में 3500 से अधिक कलाकार 6 मंचों पर मचाएंगे धमाल

रत्नावली महोत्सव - 31 विधाओं में 3500 से अधिक कलाकार 6 मंचों पर मचाएंगे धमाल

Thu, 25 Oct 2018 01:03 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
रत्नावली महोत्सव - 31 विधाओं में 3500 से अधिक कलाकार 6 मंचों पर मचाएंगे धमाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केयू की शान रत्नावली महोत्सव का आगाज 26 अक्तूबर से होगा। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से आयोजित महोत्सव में प्रदेशभर के 3500 कलाकार 31 विधाओं की छह अलग-अलग मंचों पर चार दिन तक रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे।
34वें रत्नावली महोत्सव के उद्घाटन पर मुख्यातिथि राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य एवं समापन समारोह में शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा मुख्यातिथि होंगे। अध्यक्षता वीसी डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा करेंगे। इस बार रत्नावली महोत्सव डिजिटल एवं पॉलिथीन फ्री होगा। केयू के कॉमर्स विभाग के विद्यार्थियों ने इसके लिए रत्नावली एप बनाई है। इसकी लॉन्िचिंग राज्यपाल करेंगे। एप के माध्यम से कार्यक्रमों को डिजिटल रूप में पेश किया जाएगा। रत्नावली का मुख्य संदेश - हर हरियाणवी की पुकार, पराली न जलाएं अबकी बार... होगा।
विज्ञापन

युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग निदेशक प्रो. तेजेंद्र शर्मा ने सीनेट हॉल में इस संबंध में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि रत्नावली महोत्सव को सोशल मीडिया के माध्यम से हरियाणा के गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए 250 वॉलंटियर की टीम बनाई गई है। प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की 55 टीमों ने रत्नावली में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया हैं। ये टीमें ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केयू सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि इस वर्ष का रत्नावली महोत्सव विशेष रहेगा। इस वर्ष हरियाणवी स्टार नाइट, पॉप सॉन्ग हरियाणवी, सोलो डांस, सांग प्रतियोगिता, रागिनी प्रतियोगिता, ग्रुप सॉन्ग हरियाणवी, फोक कास्ट्यूम जैसी प्रतियोगिताएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के उप-निदेशक डॉ. हितेंद्र त्योगी व डॉ. हरविंद्र राणा भी मौजूद रहे।

अतिथियों को बुके नहीं पौधा किया जाएगा भेंट
युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. तेजेंद्र शर्मा ने कहा कि इस बार रत्नावली पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश देगी। पराली न जलाने के स्लोगन जगह-जगह लिखे जाएंगे। इसके अलावा पॉलिथिन का भी कम से कम प्रयोग किया जाएगा। अतिथियों को बुके नहीं, पौधे भेंट किए जाएंगे।

26 अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम
ऑडिटोरियम हॉल में हरियाणवी रीति-रिवाज, पाप सॉन्ग, सोलो डांस फीमेल, आरके सदन में हरियाणवी भजन, ड्यूट रागिनी, ओपन एयर थियेटर में सोलो डांस पुरुष, रागिनी, सीनेट हॉल में डेक्लामेशन, खुला मंच पर सांग प्रोफेशनल व क्रश हॉल में बोहिया, इंडी, पिड्डा, बंदरवाल, फुलझड़ी मेकिंग प्रतियोगिता।

27 अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम
ऑडिटोरियम हॉल में फोक कॉस्ट्यूम, हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा, संगीत संध्या, आरके सदन में हरियाणवी लोकगीत, मोनो एक्टिंग, ओपन एयर थियेटर में हरियाणवी स्किट तथा टिट-बिट, सीनेट हॉल में हरियाणवी क्विज, शॉर्ट फिल्म हरियाणवी, खुला मंच में सांग प्रतियोगिता होगी।

28 अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम
ऑडिटोरियम हॉल में चौपाल, ग्रुप डांस रसिया, आरके सदन में ग्रुप सॉन्ग हरियाणवी, ओपन एयर थियेटर में हरियाणवी फोक इंस्ट्रूमेंटल सोलो, सीनेट हॉल में कविता पाठ प्रतियोगिता, हरियाणवी क्विज, खुला मंच प्रतियोगिता में सांग प्रतियोगिता, क्रश हॉल में ऑन द स्पॉट पेंटिंग व एक्सीबिशन ऑफ पेंटिंग।

29 अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम
ऑडिटोरियम हॉल में ग्रुप डांस हरियाणवी, ओपन एयर थियेटर में रागिनी प्रतियोगिता, खुला मंच में डे प्रोफेशनल प्रेजेंटेशन होगी।

केयू प्रशासन ने महिला छात्रावासों का नहीं बढ़ाया समय
केयू प्रशासन ने रत्नावली महोत्सव के दौरान भी महिला छात्रावासों में एंट्री का समय नहीं बढ़ाया है। युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक प्रो. तेजेंद्र शर्मा ने साफ कहा कि प्रशासन की ओर से गर्ल्स होस्टलों में एंट्री करने का समय नहीं बढ़ाया है। ऐसे में छात्राएं देेर शाम तक रत्नावली का भरपूर आनंद उठाने में वंचित रह जाएंगी। छात्राओं को शाम साढे़ छह बजे तक हॉस्टलों में उपस्थिति दर्ज करानी होगी।


दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए केयू प्रशासन तैयार करेगा आपणी बात मंच
कुरुक्षेत्र। रत्नावली में दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए केयू प्रशासन इस बार आपणी बात नाम से एक मंच तैयार करेगा। दर्शकों के सुझावों को कैमरे में रिकॉर्ड कराया जाएगा। जो महत्वपूर्ण होंगे उन्हें यू-ट्यूब पर पब्लिश किया जाएगा। इसके अलावा विजिटर बुक एवं सुझाव बॉक्स भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed