फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   इंदिरा गांशी जन्मशती वर्ष यात्रा का किया जोरदार अभिनंदन

इंदिरा गांशी जन्मशती वर्ष यात्रा का किया जोरदार अभिनंदन

Mon, 20 Nov 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांशी जन्मशती वर्ष यात्रा का किया जोरदार अभिनंदन
भाजपा का हर निर्णय जनता के खिलाफ : तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। चंडीगढ़ से चलकर शाहाबाद पहुंची इंदिरा गांधी जन्मशती वर्ष यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस आईटी सेल के जिलाध्यक्ष रणजीत त्योड़ी, कांग्रेस नेता कुलविंद्र ढकाला और रेखा वाल्मीकि ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे अशोक तंवर का फूल मालाओं से स्वागत किया। यात्रा के शाहाबाद बराड़ा चौक पर पहुंचते ही इंदिरा गांधी अमर रहे और अशोक तंवर जिंदाबाद के जयघोषों से वातावरण गुंजायमान हो गया। यात्रा में बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन और कारें शामिल रहीं।

अल्प विराम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अशोक तंवर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी आयरन लेडी थीं। इस देश को हर क्षेत्र में विकसित किया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित प्रदेश सरकार के जनविरोधी निर्णयों के कारण देश की जनता तंग है। जनता चुनावों की प्रतीक्षा कर रही है। आने वाले चुनावों में हमारा देश भाजपा मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा दिल्ली में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के समाधि स्थल पर विराम लेगी। इस यात्रा का उद्देश्य भाईचारे, राष्ट्रीयता और सामाजिक बुराइयों के खात्मे का संदेश देना है। शाहाबाद से रणजीत त्यौड़ी, कुलविंद्र ढकाला, रेखा वाल्मीकि आदि इस युवा यात्रा में शामिल होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed