फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   39th State Junior Athletics Championship from October 2

Kurukshetra News: 39वीं राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2 अक्तूबर से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
39th State Junior Athletics Championship from October 2
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में 2 से 4 अक्तूबर तक 39वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप होगी। इसमें प्रदेशभर से करीब 2000 एथलीट भाग लेंगे, जिनमें कुरुक्षेत्र के 150 खिलाड़ी शामिल हैं। यह चैंपियनशिप राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हरियाणा टीम के चयन का आधार बनेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय चैंपियनशिप 23 से 27 अक्तूबर तक चेन्नई में आयोजित होगी। एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी खेल सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग के मुकाबले होंगे। बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों का अंतिम चयन राज्य चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति करेगी। यह प्रतियोगिता भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के नियमों के अनुसार कराई जाएगी। महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा प्रदीप मलिक ने ऑनलाइन प्रवेश की जानकारी दी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की ऑनलाइन प्रविष्टियां 30 सितंबर तक भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की वेबसाइट पर एएफआई यूआईडी के माध्यम से होंगी। प्रतियोगिता का विस्तृत कार्यक्रम 30 सितंबर के बाद जारी होगा। अंडर-14 में ट्रायथलॉन और किड्स जैवलिन जैसे मुकाबले होंगे। अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्गों में दौड़, कूद, फेंक और पैदल चाल सहित कई स्पर्धाएं आयोजित होंगी। अंडर-18 से कम आयु के खिलाड़ी 400 मीटर से अधिक दूरी वाली केवल एक लंबी दूरी की दौड़ में ही भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed