{"_id":"5bd21889bdec2269ae773208","slug":"31540495497-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी और कर्मचारियों को लगानी होगी सुबह और सायं बायोमेट्रिक हाजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी और कर्मचारियों को लगानी होगी सुबह और सायं बायोमेट्रिक हाजरी
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह और सायं के समय बायोमीट्रिक हाजिरी लगानी जरूरी होगी। इसके लिए एनआईसी विभाग के अधिकारी मशीनों को दुरुस्त करवाना सुनिश्चित करेंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये निर्देश डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने दिए। वे वीरवार को देर सायं लघु सचिवालय एनआईसी कार्यालय में अधिकारियों एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने सभी उपायुक्तों को रोडवेज की हड़ताल और ग्रपु डी के 10 व 11 नवंबर तथा 17 व 18 नवंबर को 2 शिफ्टों में होने वाली परीक्षा को लेकर आदेश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी इन दोनों विषयों को गंभीरता से ले और अपने-अपने जिले में सभी तैयारियां पूरी रखे। इन तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने मुख्य सचिव के आदेशों की पालना करते हुए अधिकारियों की एक बैठक में सख्त आदेश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने स्टेशनों पर रहकर बायोमेट्रिक्स हाजरी दोनों समय लगाना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा लघु सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए जाए। प्रशासन की तरफ से सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजरी एक निर्धारित प्रोफार्मा में रोजाना राज्य सरकार को भेजी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रोबेशन पर काम करने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारियों को उनकी डयूटी व जिम्मेवारी को लेकर प्रशासन की तरफ से एक पत्र भी लिखा जाएगा, ताकि वह अपनी सेवाओं के प्रति सजग हो सके। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी बिजली, पानी व अन्य मुलभूत सुविधाओं को सुचारु रखने के लिए पूरी तरह निगरानी रखे और इसके लिए संबंधित विभाग की तरफ एक-एक अधिकारी की डयूटी भी लगाई जाए , ताकि उस अधिकारी की जवाबदेही भी तय हो सके। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव सहित जिले के सभी अधिकारी मौजूद थे।
ग्रुप डी की परीक्षा को लेकर किए जाएंगे पुख्ता इंतजाम
उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि जिले में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 10, 11, 17 व 18 नवंबर को सुबह और सायं दो शिफ्टों में होने वाली परीक्षा को संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इस जिले में करीब 76 परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे और इन परीक्षा केंद्रों में करीब 17 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकल रहित संपन्न करवाने के लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रुप से जारी रखने के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए उडन दस्ते, नोडल अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जाएंगे।