फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   25 lakhs cheated in the name of sending it to America, eight named...

Kurukshetra News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 25 लाख, आठ नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
25 lakhs cheated in the name of sending it to America, eight named...
पिहोवा। अमेरिका भेजने के नाम 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक परिवार सहित आठ लोगों को नामजद किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में ललित कुमार निवासी गांव जूंडला जिला करनाल ने बताया कि उसके दोस्त का रिश्तेदार रामफूल निवासी खेड़ी सिकंदर जिला कैथल अपने परिवार के साथ अमेरिका जाना चाहता था। उसने अपने जानकार अमित से उसकी पहचान कराई थी। आरोपी ने उसे अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

पिछले महीने आरोपी अमित, उसके पिता कस्तूरी लाल, भाई सोनू ने रामभूल के परिवार को 15 दिन के अंदर अमेरिका पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस एवज में आरोपियों ने 25 लाख रुपये नकद लिए थे। आरोपी ने अपने लेटर पैड पर 25 लाख रुपये नकद प्राप्त करना लिखकर दे दिया। 15 अगस्त को उसने अमित को फोन किया तो उसका फोन बंद था, जिस पर उसके पिता से बातचीत हुई तो जल्दी ही काम करवाने की बात कही। अगले दिन वह लोग आरोपी अमित से मिलने गए तो आरोपी के परिवार ने 26 अगस्त तक अमेरिका भेजने का दावा किया, मगर आरोपियों ने उसके परिवार को अमेरिका नहीं भेजा और न ही उसके पैसे लौटा रहे हैं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के परिवार के पांच सदस्य सहित अली चौधरी, सुखा सिंह और रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed