फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   25 houses were formed and medals and responsibilities were handed over to the team captains

Kurukshetra News: 25 हाउस का गठन कर टीम कैप्टनों को सौंपे पदक और दायित्व

Sun, 10 Aug 2025 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 10 Aug 2025 03:55 AM IST
विज्ञापन
25 houses were formed and medals and responsibilities were handed over to the team captains
कुरुक्षेत्र। सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 25 हाउस का गठन कर टीम कैप्टनों को पदक और दायित्व सौंपे गए। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करना था। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष साहिल सुधा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अलंकरण केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने का एक वादा है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सेवा भाव को अपनाने का आग्रह किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से चेयरमैन संदीप मारवाह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में नेतृत्व और संगठन क्षमता का विकास होता है। स्कूल प्रबंधन चाहता हैं कि बच्चे न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। नवनियुक्त कैप्टनों ने भी संकल्प लिया कि वे अपने हाउस को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed