फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   22 fire engines and eight fire bikes will take charge of the security of the district.

Kurukshetra News: 22 दमकल गाड़ियां व आठ फायर बाइक संभालेंगी जिले की सुरक्षा की कमान

Sat, 18 Oct 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 18 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
22 fire engines and eight fire bikes will take charge of the security of the district.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दिवाली पर आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। फायर कर्मचारियों की छुट्टियां 22 अक्टूबर तक रद्द कर दी गई हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी 12-12 घंटे की दो शिफ्टों में लगाई गई है। जिले में फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां और आठ फायर बाइक हैं। तंग गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बड़ी गाड़ियां नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे स्थानों पर फायर बाइक का इस्तेमाल किया जाएगा।
कुरुक्षेत्र के लिए आप 01744, 220601 व शाहाबाद के लिए 01744,245201 लाडवा के लिए 01744,263101, पिहोवा 01741,220161 पर कॉल कर सकते हैं। कुरुक्षेत्र एरिया में दमकल विभाग की 10 गाड़ियां, शाहाबाद में तीन, लाडवा में तीन, पिहोवा में छह गाड़ियां तैनात है। वहीं कुरुक्षेत्र में दो बाइक भी दमकल विभाग के पास हैं। जो तंग गलियों में आगजनी की घटना पर काबू पाएगी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पहुंचेगी दमकल विभाग की गाड़ी दमकल विभाग अधिकारी संदीप देशवाल ने कहा की त्योहारी सीजन में आगजनी की समस्या से निपटने के लिए दमकल विभाग ने कमर कस ली हैं। जिलेभर में 22 गाड़ियों को तैनात किया गया हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही गाड़ी घटनास्थल के लिए रवाना होगी। सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली पर्व के चलते बाधित न हो बिजली, 75 शिकायत केंद्रों पर सुनी जाएंगी शिकायतें

कुरुक्षेत्र। त्योहारी सीजन में जिलेभर में बिजली निगम कर्मचारी शिफ्टों में काम करते नजर आएंगे। जिलेभर के 13 सब डिविजन में 75 शिकायत केंद्र है। जहां रोजाना ऑनलाइन व ऑफलाइन करीब दो हजार से ज्यादा शिकायतें पहुंचती है। दीपावली पर बिजली व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए विभाग ने कर्मचारियों की शिफ्टों में ड्यूटी लगाई है। हर शिकायत केंद्र में 24 घंटे कर्मचारी लोगों की समस्या सुनकर उनका जल्द समाधान करेंगे। बिजली निगम एसई मदन गोपाल जिंदल का कहना है कि विभाग में किसी भी कर्मचारी की कोई छुट्टी नहीं है। शिकायत केंद्रों के साथ-साथ दफ्तरों में एसडीओ, जेई ड्यूटी पर रहेंगे। वह खुद भी दफ्तर में व्यवस्था जांचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed