फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   हरकियाणा सरकार की एप देगी गुरुनानक देव जी के बारे में विस्तृत जानकारी-सीएम

हरकियाणा सरकार की एप देगी गुरुनानक देव जी के बारे में विस्तृत जानकारी-सीएम

Sat, 01 Dec 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
हरकियाणा सरकार की एप देगी गुरुनानक देव जी के बारे में विस्तृत जानकारी-सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्व पर 29 नवंबर 2019 तक एक वर्ष कार्यक्रम चलेंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार की ओर से एक एप भी बनाई जाएगी। इसमें गुरु नानक देव जी के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी। यह जानकारी सीएम मनोहर लाल ने केयू से सीनेट हॉल में दी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरु नानक देव जी के 550वें जन्म दिवस को मनाने के लिए गठित की गई आयोजन समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बताया कि पूरे प्रदेश में एक जन जागरण यात्रा भी निकाली जाएगी जो कि उन स्थानों से होकर गुजरेगी जिन-जिन स्थानों पर गुरु नानक जी ने चरण रखे थे। नगर निकाय, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन, राज्य मंत्री कृष्ण कुमार, विधायक सुभाष सुधा, विधायक कुलवंत बाजीगर, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक बख्शीश सिंह विर्क, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीरपाल सरो के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

डेरा बाबा बंदा बहादुर रियासी जम्मू-कश्मीर के गद्दी नशीन बाबा जतिंद्र पाल सिंह सोढ़ी ने गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर तक कॉरिडोर खोलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गुरु नानक देव जी का 550वां जन्म दिवस मनाये जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से बच्चों मे नैतिक गुणों का समावेश होता है, इससे समाज का आचरण भी ठीक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed