{"_id":"5991dffe4f1c1bfd188b456b","slug":"21502732286-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदे मातरम से गूंजा धर्मनगरी का वातावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे मातरम से गूंजा धर्मनगरी का वातावरण
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-5 व 6
वंदे मातरम से गूंजा धर्मनगरी की फिजा
- शहर और दर्जनों गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
- देश की एकता और अखंडता के लिए तिरंगा यात्राएं जरूरी : सुधा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए तिरंगा यात्राएं बहुत जरूरी हैं। इस प्रकार की यात्राओं से देश और प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति देशभक्ति की भावना से जुड़ पाएगा। इससे देश की आजादी में प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के सपनों को भी पूरा किया जा सकता है।
विधायक सुधा सोमवार को सर्किट हाउस में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में थानेसर विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा को झंडी देने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने तिरंगा यात्रा को वंदे मातरम् के जयघोष के साथ रवाना किया। यह तिरंगा यात्रा सर्किट हाउस से चलकर पुराना बस स्टैंड, डॉ. बीआर अंबेडकर चौक, पालिका बाजार, बिरला मंदिर, छटी पातशाही गुरुद्वारा चौक, रुद्रा सिनेमा, सलारपुर रोड, बीआर इंटरनेशल चौक, खेड़ी ब्राह्मणा, आलमपुर, दयालपुर, समसीपुर, किरमच, हथीरा, बारवा, कैंथला खुर्द, कैंथला कलां, मिर्जापुर, ज्योतिसर, समसपुर, बगथला से होती हुई भवानी खेड़ा में संपन्न हुई। इस दौरान जेसीआई क्लब सहित अन्य संस्थाओं ने शहर के मुख्य मार्गों पर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार पूरे देश और प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में थानेसर विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और लोगों को देशभक्ति की भावना से जोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि इससे लोग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन वीर शहीदों को याद कर सकेंगे, जिन्होंने देश को आजाद करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर जिप वाईस चेयरमैन परमजीत कौर, सुशील राणा, रविंद्र सांगवान, बाबु राम टाया, पार्षद विशाल शर्मा, मोहन लाल अरोड़ा, रामदत सैनी, भारत भूषण सिंगला, अंग्रेज सिंह, ब्लाक समिति के चेयरमैन देवी दयाल शर्मा, राम मेहर शास्त्री, सरपंच सतबीर, सरपंच मान सिंह, सरपंच मुकेश सैनी, सरपंच हरपाल, मुख्यत्यार सिंह, ओमप्रकाश पलवल, लाल सिंह, सोमनाथ नम्बरदार, राहुल राणा, विनित बजाज, विनित क्वात्रा, सुरेन्द्र इसाकपुर, रामकुमार मुंडाखेड़ा, रामरत्न गुर्जर, सरपंच नौरंग, राजीव गर्ग, सरपंच राजेश, सरपंच जसविंद्र सिंह, सरपंच मनजीत विर्क, सरपंच ओमप्रकाश, अनिल सैनी, पार्षद राधेश्याम वधवा, जगमोहन क्वात्रा, रवि भाटिया, अरुण, राजू सेठी, बख्शीश सैन, रामकुमार वर्मा, रविंद्र वर्मा, पार्षद गुरदयाल काजल, पार्षद सुनील कुमार, पार्षद बलबीर सिंह, गुरविंद्र सिंह, हरमन सिंह किरमच, अशोक हथीरा, भूपेंद्र पलवल सहित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
नहीं रहा हेलमेट का ख्याल, उड़ाई यातायात नियमों की धज्जियां
तिरंगा यात्रा को लेकर भले ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम लोगों में भी देशभक्ति को लेकर जोश भर दिया हो, लेकिन इस यात्रा के दौरान कई कार्यकर्ता यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए भी दिखाई दिए। इन कार्यकर्ताओं ने हेलमेट पहनने का भी ख्याल नहीं रखा जबकि विधायक सुभाष सुधा ने यात्रा को रवाना करते हुए खुद हेलमेट पहन कार्यकर्ताओं को यह संदेश भी दिया कि हेलमेट कितना जरूरी है। उधर ट्रैफिक थाना प्रभारी का कहना है कि शांतिप्रिय माहौल में बिना हेलमेट भी यात्रा निकाला जाना कोई गंभीर बात नहीं है, लेकिन यात्रा के दौरान पटाखे आदि बजाए जाते हैं तो अवश्य ही नियमानुसार कार्रवाई होती है। बिना हेलमेट यात्रा में कार्यकर्ता शामिल रहे, यह उनके संज्ञान में नहीं है।