फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   20 days after the death of a young man in Canada, his body reached village Gazalana.

Kurukshetra News: कनाडा में युवक की मौत के 20 दिन बाद गांव गजलाना पहुंचा शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
20 days after the death of a young man in Canada, his body reached village Gazalana.
बाबैन। वीरेन रंगा।फाइल फोटो
बाबैन। गजलाना गांव निवासी 21 वर्षीय युवक वीरेन रंगा पुत्र राजेंद्र रंगा की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद शनिवार सुबह उसका शव करीब 20 दिन बाद गांव गजलाना पहुंचा। बेटे का शव गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक वीरेन रंगा मार्च 2024 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। वहां उसने वैंकूवर में इलेक्ट्रिकल विषय में डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी की थी और उसका वर्क परमिट आने वाला था। वीरेन कनाडा के सरे शहर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन वह रोजाना की तरह रात को अपने कमरे में सोने चला गया था, लेकिन अगली सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया। परिजनों के अनुसार उसके साथ रहने वाले दोस्तों ने जब उसे कई बार आवाज लगाई और उठाने का प्रयास किया, तब भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, इसके बाद उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो वीरेन अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था, तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी गई। बाद में पता चला कि वीरेन की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

वीरेन के ताऊ के बेटे गौरव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसकी मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई है। वहीं वीरेन के पिता राजेंद्र रंगा ने बताया कि परिवार को इस घटना से गहरा सदमा लगा है। उन्होंने कहा कि वीरेन परिवार की उम्मीदों का सहारा था और बेहतर भविष्य के लिए कनाडा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



करीब 20 दिन की कानूनी प्रक्रिया और औपचारिकताओं के बाद शनिवार सुबह वीरेन का शव गांव गजलाना पहुंचा। शव पहुंचते ही पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों और रिश्तेदारों की आंखें नम हो गईं। बाद में गांव के श्मशान घाट में गमगीन माहौल में वीरेन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और आसपास के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed