फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रेलवे रोड की तरफ उतरने वाले पुल पर खर्च होगा 7 करोड़ 40 लाख का बजट:सुधा

रेलवे रोड की तरफ उतरने वाले पुल पर खर्च होगा 7 करोड़ 40 लाख का बजट:सुधा

Fri, 26 Oct 2018 01:02 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
रेलवे रोड की तरफ उतरने वाले पुल पर खर्च होगा 7 करोड़ 40 लाख का बजट:सुधा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि राज्य सरकार ने मोहन नगर पुल से रेलवे रोड पर नया पुल बनाने की योजना पर अपनी मुहर लगा दी है। इस योजना पर सरकार की तरफ से 7 करोड़ 40 लाख रुपये का बजट खर्च करने की अनुमति दे दी है। इस योजना की आधारशिला दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में रखी जाएगी। विधायक सुभाष सुधा वीरवार को देर सायं सेक्टर 7 आवास कार्यालय पर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सालों से शहर वासियों की मांग थी की मोहन नगर पुल से रेलवे स्टेशन की तरफ नया पुल बनाया जाए ताकि समय की बचत हो और पुल पर ट्रैफिक जाम की समस्या से कुछ निजात मिल पाए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी और पुल का निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति भी दे दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजकर 7 करोड़ 40 लाख के बजट की अनुमति दी है। यह पुल मोहन नगर से रेलवे रोड तक 210 मीटर लंबा और 7.5 मीटर चौड़ा होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। उन्होंने यह भी कहा कि कुरुक्षेत्र के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को मॉडल आईटीआई का दर्जा दिया जाएगा। इस योजना के तहत आईटीआई में हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। बच्चों के प्रशिक्षण के लिए आधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी। विधायक ने कहा कि मॉडल आईटीआई की हर लैब में प्रोजेक्टर लगाया जाएगा और मॉर्डन लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। इतना ही नहीं इस योजना के तहत आईटीआई के प्रांगण में मल्टीपर्पज हॉल और आईटीआई के प्रांगण को हराभरा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed