{"_id":"5af9dc884f1c1b165e8b47a1","slug":"191526324360-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो और सोशल मीडिया पर लंबित शिकायतों का किया जाए तुरंत निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडो और सोशल मीडिया पर लंबित शिकायतों का किया जाए तुरंत निपटारा
Updated Tue, 15 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम विंडो और सोशल मीडिया पर लंबित शिकायतों का किया जाए तुरंत निपटारा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। अधिकारी सीएम विंडों से संबंधित शिकायतों का अविलंब निपटारा करें। इस विषय को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। किसी विभाग से संबंधित कोई शिकायत सोशल मीडिया पर भी आती है तो उसका तुरंत निपटारा किया जाए। निपटाई गई शिकायत को अपडेट करें और इसकी सूचना उपायुक्त कार्यालय को भी अवश्य दे। यह निर्देश डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने दिए।
जिला सचिवालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि सप्ताह के हर सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय में सीएम विंडो से संबंधित बैठक होगी। जिसका समय प्रात: 9 बजे रहेगा। सभी अधिकारी समय पर बैठक में भाग लेना सुनिश्चित करेंगे। यदि किसी अधिकारी को किसी सरकारी कार्य से बाहर जाना है या फिर संबंधित अधिकारी छुट्टी पर है तो इसकी सूचना उपायुक्त कार्यालय को अवश्य देनी होगी। अधिकारी अपने कार्यालय के अधीनस्थ अधिकारी या कर्मचारी को मीटिंग के लिए भेजते हैं तो उसकी सूचना भी उपायुक्त कार्यालय में अवश्य दें।
डीसी ने बैठक में उपस्थित रोड सेफ्टी एसोसिएट अमनदीप को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्थानों का दौरा किया जाए और चौकों पर रिफ्लेक्टर, फुटपाथ और जेब्रा क्रॉसिंग पर पट्टियों की व्यवस्था करवाई जाए, ताकि यातायात की व्यवस्था और बेहतरीन हो सके। इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता को भी एसोसिएट के साथ भेजें और इसकी रिपोर्ट अविलंब उपायुक्त कार्यालय में दें। डीसी ने कहा कि अगली मीटिंग में किसी भी विभाग की शिकायत लंबित नहीं मिलनी चाहिए, विशेषकर 2016-17 की शिकायत। यदि लंबित पाई गई तो संबंधित अधिकारी खुद जिम्मेदार होगा। इस मौके पर एसडीएम अनिल कुमार यादव, डीआरओ चांदी राम, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, जेपी कांबोज, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, डीईओ नमिता कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
निशानदेही में बरती लापरवाही तो डीसी ने पटवारी को किया निलंबित
सीएम विंडो की शिकायत के दृष्टिगत सही समय पर निशानदेही नहीं देने के कारण डीसी ने तुरंत प्रभाव से राजस्व विभाग के पटवारी को निलंबित कर दिया है। इस विषय पर राजस्व अधिकारी चांदी राम और कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी ने बताया कि गुरुद्वारा के सामने रेलवे रोड, पिपली से थर्ड गेट और कुुरुक्षेत्र से ढांड रोड घराडसी के पास कुछ निशानदेही ली जानी थी, ताकि विकास कार्यों को तीव्रता से अमलीजामा पहनाया जा सके, लेकिन संबंधित पटवारी द्वारा लापरवाही बरती गई। इस पर डीसी ने पटवारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।