{"_id":"59593a944f1c1b8e548b4b4d","slug":"191499019924-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब के हकों पर डाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब के हकों पर डाका
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
प्रदेश सरकार की ओर से गरीब परिवार के लोगों के लिये सस्ती दरों पर गेहूं, चावल, दाल तथा अन्य खाद्य सामग्री डिपो धारकों द्वारा दी जाती है। लेकिन डिपो धारक उस सामग्री को बाजार में बेचकर खुद मोटा मुनाफा कमा रहे है और सरकार को चूना लगा रहे है। सब्जी मंडी स्थित करियाना मार्केट में एक गोदाम से सरकारी राशन की चने की दाल रखी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने उक्त गोदाम पर रेड की। थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी स्थित एक गोदाम में सरकारी राशन की दाल पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां रेड की तो तकरीबन 6 क्विंटल दाल बरामद हुई। पुलिस ने पकड़ी गई दाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस बारे दुकानदार से बातचीत की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। वहीं जब इस बारे एएफएसओ संजीव से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।