फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कार की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यापारी की मौत, चचेरा भाई घायल

कार की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यापारी की मौत, चचेरा भाई घायल

Sat, 09 Mar 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यापारी की मौत, चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार आढ़ती की मौत
- बाइक पर पीछे बैठा आढ़ती का चचेरा भाई घायल
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा । कुुरुक्षेत्र रोड पर गांव संधौली के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार आढ़ती की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार पिहोवा अनाज मंडी में आढ़ती कृष्ण लाल (60) बाइक से कुरुक्षेत्र से पिहोवा लौट रहे थे। बाइक में उनके साथ भतीजा संदीप भी बैठा था। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार गांव संधौली के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए तथा गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें पिहोवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर कृष्ण लाल की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। परिजन मोहाली के ण्क अस्पताल ले गए थे। जहां पर उपचार के दौरान कृष्णलाल की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल संदीप कुमार की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed