फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   डेढ़ माह पहले किया आवेदन, पांच हजार रूपये कराए जमा, फिर भी स्टॉल लगाने के लिए बहाना पड़ा पसीना

डेढ़ माह पहले किया आवेदन, पांच हजार रूपये कराए जमा, फिर भी स्टॉल लगाने के लिए बहाना पड़ा पसीना

Sat, 08 Dec 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ माह पहले किया आवेदन, पांच हजार रूपये कराए जमा, फिर भी स्टॉल लगाने के लिए बहाना पड़ा पसीना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में लगने वाले क्राफ्ट मेले को लेकर करीब डेढ़ माह पहले ऑनलाइन आवेदन किया, पांच हजार रुपये सिक्योरिटी मनी जमा कराई, इसके बावजूद स्टॉल नहीं मिला। दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे सैकड़ों शिल्पकारों का सरस व क्राफ्ट मेला शुरू होने के पहले दिन दर्द झलक उठा। देर शाम तक भी उन्हें स्टॉल नहीं मिल पाई।
स्टॉल लेेने के लिए शिल्पकार वीरवार से ही यहां पहुंचने लगे थे। लेकिन करीब 100 शिल्पकारों को उन्हें स्टॉल अलॉट नहीं हो पाया और वे मेला शुरू होने के बावजूद दिन भर कार्यालय पर लाइनों में लगे रहे। हाथों में केंद्रीय मंत्रालय की ओर से जारी आईकार्ड दिखाते हुए शिल्पकारों की भीड़ जब केडीबी कर्मियों से संभल नहीं पाई तो पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। यहां तक कि कार्यालय का गेट बंद कर स्थिति को काबू किया तो दिन भर शिल्पकार लाइनों में लगे रहे। हालांकि केडीबी अधिकारियों की ओर से वीरवार को निजी दुकानदारों के लिए स्टॉल का ड्रॉ किया गया वहीं मेला शुरू होने के बाद देर रात तक विभिन्न राज्यों से शिल्पकार पहुंचते रहे।
विज्ञापन


जयपुर से आकर मिली निराशा : भागीरथ
जयपुर से आए शिल्पकार भागीरथ दास का कहना था कि वे हर वर्ष यहां स्टॉल लगाते रहे। प्रक्रिया के अनुसार करीब डेढ़ माह पहले आवेदन किया और तय राशि पांच हजार रुपये भी जमा कराए, लेकिन उन्हें यहां आकर निराशा ही मिली है। दो दिन से स्टॉल लेने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मी बात करने को भी तैयार नहीं : नारायण
पानीपत से हेंडीक्राफ्ट स्टॉल लगाने की उम्मीद से पहुंचे पानीपत वासी नारायण दास का कहना था कि उन्होंने आवेदन व प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद भी कोई कर्मी यहां बातचीत करने को तैयार नहीं है। सैंकड़ों शिल्पकार दो दिनों से भटकने को मजबूर हो रहे है।

लगेंगे करीब 700 स्टॉल, 91 राष्ट्रीय शिल्पकार, संत कबीर व स्टेट अवार्डी
क्राफ्ट मेले में विभिन्न राज्यों से करीब 700 से ज्यादा शिल्पकार पहुंचेंगे और इन शिल्पकारों का आना जारी है। इन शिल्पकारों में करीब 91 राष्ट्रीय स्तर के शिल्पकार, संत कबीर आवार्डी और स्टेट आवार्डी शामिल हैं। अधिकतर शिल्पकार पिछले कई साल से यहां अपनी कला का प्रदर्शन करने पहुंच रहे हैं।

फोटो 45
ब्रह्मसरोवर तट करोड़ों खर्च, नहीं दुरुस्त हुए शौचालय
ब्रह्मसरोवर के चारों ओर जहां करोड़ों रुपये से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं पश्चिमी घाट पर स्थित शौचालयों की सुध नहीं ली जा सकी है। खस्ताहाल शौचालयों में पानी नहीं तो टोटियां भी गायब हैं।


फोटो 45 आर
सॉफ्ट वुड के बुरादे व चिप्स स्टोन से तैयार की आकर्षक रंगोली बनी सेल्फी प्वाइंट
सरस व क्राफ्ट मेले के मुख्य द्वारों के पास सॉफ्टवुड के बुरादे व चिप्स स्टोन से बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र बनी है। यह आकर्षक रंगोली युवाओं के लिए सेल्फी प्वाइंट बनी हुई है। केयू के फाइन आर्ट्स विभाग के शिक्षकों व पिपली के सरकारी स्कूल के एसएस अध्यापक रविंद्र कुमार की देखरेख में यह रंगोली अजय कुमार, दीपक कुमार, साहिल कुमार व विशाल सहित करीब 10 युवाओं की टीम ने तैयार की है। रंगोली थीम पार्क, श्रीकृष्ण संग्रहालय व पुरुषोत्तमपुरा बाग में स्थित श्रीकृष्ण अर्जुन रथ के पास भी बनाई जाएंगी। इसके लिए सॉफ वुड का बुरादा विशेष तौर पर यमुनानगर व सहारनपुर से मंगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed