{"_id":"5c5dd51abdec224bbb209d00","slug":"171549653274-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्ञापन देने के लिए जन संर्घष मंच को नहीं मिला कोई भी अधिकारी, तीन घंटे तक जोहते रहे बाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्ञापन देने के लिए जन संर्घष मंच को नहीं मिला कोई भी अधिकारी, तीन घंटे तक जोहते रहे बाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर लघु सचिवालय ज्ञापन देने पहुंचे जन संघर्ष मंच के कार्यकर्ता किसी बड़े अधिकारी से मिलकर उनको अपनी मांगों के बारे में बताना चाहते थे। इसके लिए अपनी मांगों का लिखित ज्ञापन लेकर करीब तीन घंटे तक लघु सचिवालय में अफसरों का इंतजार करते रहे। काफी इंतजार के बाद भी जब उनका ज्ञापन लेने की किसी अधिकारी ने जहमत नहीं उठाई तो आखिर में एसडीएम के रीडर को ज्ञापन सौंपकर चलते बने। जिले में जन समस्याओं के प्रति अफसरों की संवेदनशीलता का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।
जन संघर्ष मंच के कार्यकर्ता शुक्रवार को जिला उप प्रधान उषा कुमारी के नेतृत्व में सुबह 11 बजे ताज पार्क से एकत्रित होकर जिला सचिवालय पहुंचे । यहां मंच कार्यकर्ताओं ने पहले प्रदर्शन किया, फिर जिला प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपे जाने की मांग की। वे ज्ञापन देने के लिए डीसी से लेकर अन्य अधिकारियों की इंतजार करते रहे और करीब 12 बजे से लेकर तीन बजे तक भी कोई अधिकारी नहीं मिल सका तो उन्होंने एसडीएम रीडर को ही ज्ञापन देना पड़ा। इसमें बीपीएल कार्ड बनाने , खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 25 हजार रूपये से भी कम आय वाले परिवारों को राशन कार्ड पर गेहूं ,चावल , चीनी, मोटा अनाज, दालें , खाद्य तेल , सूखा दूध व अन्य वस्तुएं परिवार की खपत के हिसाब से कम से कम 20 किलोग्राम उचित क्वालिटी में देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाए कि भले ही जिला प्रशासनिक अधिकारी पीएम के कार्यक्रम को लेकर मीटिंग में व्यस्त थे, लेकिन जिला मुख्यालय पर कोई तो अधिकारी मौके पर रहना चाहिए था।